केबल डालते समय फटी मुख्य पाइप लाइन, जलसंकट गहराया

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शुक्रवार की सुबह जिओ नेटवर्क कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अंड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 11:34 PM (IST)
केबल डालते समय फटी मुख्य पाइप लाइन, जलसंकट गहराया
केबल डालते समय फटी मुख्य पाइप लाइन, जलसंकट गहराया

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शुक्रवार की सुबह जिओ नेटवर्क कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अंडर ग्राउंड केबल डालने के चक्कर में जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन फट गई। जिससे शहर के रमेड़ी, देवादास, बाजार, बेतवा घाट समेत अन्य मोहल्ले के लोगों के घरों में पानी का संकट गहरा गया। वहीं पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ। जिससे इंटरला¨कग भी प्रभावित हुई और वह धंस गई। बाजार का मामला होने के कारण व्यापारी संघ भी पहुंच गया। जिस पर काफी बहस भी हुई। उसके बाद व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। जल संस्थान के कर्मी सारा दिन लगे रहे लेकिन लाइन सही नहीं हो सकी। शनिवार को भी सारा दिन पाइप लाइन सही करने का काम चलता रहा। जल संस्थान के जेई अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।

chat bot
आपका साथी