गार्ड आफ आनर से दी डॉ. सक्सेना को अंतिम विदाई

संवाद सहयोगी, मौदहा : कस्बा निवासी लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर आदर्श कुमार सक्सेना का बीते रविवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 07:57 PM (IST)
गार्ड आफ आनर से दी डॉ. सक्सेना को अंतिम विदाई
गार्ड आफ आनर से दी डॉ. सक्सेना को अंतिम विदाई

संवाद सहयोगी, मौदहा : कस्बा निवासी लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर आदर्श कुमार सक्सेना का बीते रविवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका शव बीती देर रात यहा लाया गया। इसके बाद सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

कस्बे के ओरी तालाब स्थित श्मशान स्थल में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ रही। इससे पहले उनकी शव यात्रा उनके निज निवास मुख्य मार्ग होते हुए बाजार, नेशनल चौराहा से ओरी तालाब स्थित श्मशान लाई गई। उनका शरीर खुले वाहन अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। वहीं अंतिम संस्कार के वक्त पुलिस ने गार्ड आफ आनर दिया। सलामी में उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभ सुचित व कोतवाल राजीव मिश्रा ने मौजूद रहे। डाक्टर सक्सेना भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल सचान, आनंदी प्रसाद पालीवाल, काशी प्रसाद साहू, देवी प्रसाद गुप्ता, सरस्ती शरण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी