जलसंस्थान की मुख्य पाइप लाइन फटने से मचा हाहाकार

जलसंस्थान की मुख्य पाइप लाइन फटने से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:08 AM (IST)
जलसंस्थान की मुख्य पाइप लाइन फटने से मचा हाहाकार
जलसंस्थान की मुख्य पाइप लाइन फटने से मचा हाहाकार

संवाद सहयोगी, राठ : जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन फटने से लोगों के सामने पेयजल संकट छा गया। शुक्रवार को सारा दिन नलों की टोटिया सूखी रहीं। लोग पानी के लिए सारा दिन यहां वहां भटकते रहे। बतादें कि दो दिन पूर्व फटी लाइन को जलसंस्थान के अधिकारियों ने ठीक नहीं कराया।

करीब ढाई लाख आबादी वाले कस्बे की जलापूर्ति कोट बाजार स्थित पानी की दो टंकियों से होती है। एक पानी की छोटी टंकी जर्जर हो गई। जल संस्थान के पांच और जल निगम के दो टयूबवेलों के सहारे दोनों टंकियों को भरने का काम किया जाता है। लेकिन वर्तमान में उरई वाई पास स्थित जल निगम का एक टयूबवेल खराब है। दूसरा टयूबवेल कुर्रा फीडर से जुड़ा होने के कारण बिजली न मिलने पर अधिकांश बंद रहता है। दो दिन पहले उरई रोड़ पर नहर बाईपास किनारे जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। पानी बहने से पास के खेत पानी से भर गए। शुक्रवार को नलों में पानी न आने से हाहाकार मच गया। लोग हैंडपंपों पर पानी भरते हुए नजर आए। जलसंस्थान के अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सुपरवाईजर का कार्य देख रहे वेद बुधौलिया ने बताया कि फटी लाइन को ठीक कराया जा रहा है।

राठ: जलसंस्थान के एक्सईएन आरएस कनौजिया का कहना था कि विभाग की हालत बहुत खस्ता है। कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। राठ कस्बे की मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। जिसे ठीक करा दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी