उमस भरे मौसम से लोग बेहाल, बढ़ रही मरीजों की संख्या

उमस भरे मौसम से लोग बेहाल बढ़ रही मरीजों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 11:12 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:26 AM (IST)
उमस भरे मौसम से लोग बेहाल, बढ़ रही मरीजों की संख्या
उमस भरे मौसम से लोग बेहाल, बढ़ रही मरीजों की संख्या

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : उमस भरी गर्मी से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना उल्टी, दस्त और बुखार के सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के बेड फुल होने पर लोग निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। रविवार को भी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सारे बेड फुल नजर आए। वहीं सैकड़ों मरीजों की कतार लगी रही।

बीते कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान करके रख दिया है। लोग इस उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को खांसी, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी, दस्त व बुखार जैसी शिकायतें हो रही हैं। जिसके कारण लोग अस्पताल का सहारा ले रहे हैं। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन लगना शुरू हो जाती है। फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि इस मौसम में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग खुले में रखे भोजन का सेवन न करें। साथ ही पानी को उबाल कर पिएं। वहीं मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण पुरूष वार्ड भी फुल नजर आ रहा हैं। जो भी गंभीर मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों के द्वारा उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बीते सोमवार को जिला अस्पताल में 1240 मरीज इलाज करने के लिए अस्पताल पहुंचें। वहीं मंगलवार को 1134, बुधवार को 1170, गुरूवार को 1000, शुक्रवार को 1200, शनिवार को भी एक हजार से अधिक मरीजों ने जिला अस्पताल में अपना इलाज कराया है। बीते एक सप्ताह में पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष, पैथालाजी समेत हर जगह मरीजों की भीड़ देखने को मिली है। रविवार को अवकाश के चलते ओपीडी बंद होने पर मरीजों की इमरजेंसी में खासी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा मुख्यालय में संचालित निजी अस्पताल भी मरीजों से भरे पड़े है।

chat bot
आपका साथी