जैविक उत्पाद स्वास्थ्य पर डालते अनुकूल प्रभाव

संस भरुआ सुमेरपुर तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला कृषि अि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 06:58 PM (IST)
जैविक उत्पाद स्वास्थ्य पर डालते अनुकूल प्रभाव
जैविक उत्पाद स्वास्थ्य पर डालते अनुकूल प्रभाव

संस, भरुआ सुमेरपुर : तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने जैविक खेती से संबंधित व पोषक तत्वों की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को देते हुए बताया कि जैविक खेती से जहां एक ओर पर्यावरण स्वच्छ रहता है। वहीं दूसरी ओर हमारे स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशिक्षण में दिए गए ज्ञान को जीवन में उतारें एवं अधिक से अधिक लोगों को बताएं। जिला कृषि अधिकारी ने पीजीएस इंडिया में पंजीकरण की जानकारी देते हुए भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति आगामी कार्यक्रम की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त सहायक निदेशक मृदा परीक्षण एम हबीब खान ने कहा कि कृषि घटको यथा फलोत्पादन, पशुपालन,उद्यानीकरण एवं जलीय खेती को जैवीयकरण करने की विधा पर सूक्ष्म प्रकाश डाला। जिससे जैविक भोज्य श्रृंखला, जैविक दूध उत्पादन, जैविक फलोत्पादन तथा जैविक फसल उत्पादन एवं जैविक सब्जी उत्पादन मिल सके। सियादीप प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बालक बालिकाओं में समानता का भाव रखने का संदेश देते हुए बालिका के जन्म होने पर शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए न्यायिक प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की।

chat bot
आपका साथी