महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाद सहयोगी राठ कस्बे के रामलीला मैदान में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कैंप लग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:41 PM (IST)
महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

संवाद सहयोगी, राठ : कस्बे के रामलीला मैदान में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर राहगीरों को भाजपा की आनलाइन सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. आराधना सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। मोर्चा की जिला महामंत्री नीतू भटनागर ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं को आत्मनिभर्र बनाने के लिये महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया है। जिससे प्रेरित होकर अब वे लोग भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबर कार्य कर रही हैं। अभियान में महिला मोर्चा ने राहगीरों को बुलाकर उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर सदस्य बनाया। इस मौके पर रेखा गुप्ता, निशा भटनागर, अनीता राजपूत, आराधना राजपूत, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी