किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर फूंका जनप्रतिनिधियों का पुतला

संवाद सहयोगी राठ संसद में किसान विरोधी तीन अध्यादेश पारित किए जाने को लेकर राष्ट्रीय कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 12:13 AM (IST)
किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर फूंका जनप्रतिनिधियों का पुतला
किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर फूंका जनप्रतिनिधियों का पुतला

संवाद सहयोगी, राठ : संसद में किसान विरोधी तीन अध्यादेश पारित किए जाने को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप अध्यादेश वापस लेने की मांग की।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मातादीन पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने तहसील गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मातादीन पासवान ने कहा 5 जून को केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो कानून बनाया वह किसान हितैषी नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य अध्यादेश 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं के करारों के लिए किसानों का सशक्तिकरण और संरक्षण अध्यादेश तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन कानून पारित किए गए। जो किसानों के हित में नहीं है। प्रदेश प्रभारी दिनेश लोधी, जीतेंद्र राजपूत, लोकेंद्र, हर्ष वर्मा, जिलाध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जीतेंद्र विद्यार्थी, राजेंद्र, विशाल, हरीनारायण, मूलचंद्र नेताजी, गोकरन राजपूत, प्रागीलाल, पूरन, अरविद, मोहन सिंह, अमर सिंह, लाखन सिंह, प्रागीलाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी