मौदहा में पेड़ पर गमछे के सहारे मुनीम ने फंदा लगा दी जान

संवाद सहयोगी मौदहा कपसा मार्ग में सिजनौड़ा के पास निकट ईट भट्ठे में मुनीम के तौर पर काम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 08:43 PM (IST)
मौदहा में पेड़ पर गमछे के सहारे मुनीम ने फंदा लगा दी जान
मौदहा में पेड़ पर गमछे के सहारे मुनीम ने फंदा लगा दी जान

संवाद सहयोगी, मौदहा : कपसा मार्ग में सिजनौड़ा के पास निकट ईट भट्ठे में मुनीम के तौर पर काम करने वाले युवक ने पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सिजनौड़ा ग्राम निवासी राम कृपाल सिंह किसान था। जिसने आठ वर्ष पूर्व ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां थी। उसके पास 25 बीघे जमीन थी जो पत्नी व बेटों के नाम थी। उसके दो बेटे 30 वर्षीय भवानी सिंह व 25 वर्षीय धर्मेंद्र, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटनाक्रम के मुताबिक राम कृपाल सिंह का बड़ा पुत्र भवानी सिंह जो निकट के एक बंद पड़े भट्ठे में मुनीमी करता था। भट्ठे से इस समय पुराने रोडे व ईंट निकाली जा रही थी लेकिन त्योहार होने के कारण शनिवार से कोई मजदूर नहीं आया था। जिससे भट्टे में सन्नाटा था। उसके छोटे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि बड़ा भाई सोमवार 11 बजे करीब घर से खाना खाकर भट्ठे के लिए निकला था। इसी बीच उसने वहां बने कमरे के अंदर मोबाइल रख कर और कुछ दूर पर एक पेड़ पर अपने ही गमछे से लटक कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर लोग वहां इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को तलाशी में उसके कमरे के अंदर से एक मोबाइल फोन मिला। जिसमें कोई सिम नहीं था। मृतक के जेब से बीड़ी का बंडल व माचिस मिली। स्वजन का कहना है कि बेटे का परिवार में या किसी से कोई विवाद नहीं था। वही कोतवाली प्रभारी ऋषि देव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी