बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग

घंटे की झमाझम बारिश के साथ हुआ। इससे किसानों के चेहरे चमक उठे। वहीं बारिश के कारण बिदोखर पुरई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:07 AM (IST)
बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग
बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : क्षेत्र में सोमवार को झमाझम बरसात हुई। बरसात के किसानों के चेहरे तो चमक उठे, लेकिन आम लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। वहीं बरसात के चलते बिदोखर पुरई में गढ़ी मोहल्ला निवासी जगदीश सिंह का रिहायशी मकान बरसात के चलते गिर गया। गनीमत रही कि कोई भी चुटहिल नहीं हुआ। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। उधर, एसडीएम ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी