कूड़ा हो रही नगर निगम की कूड़ा गाडि़यां, निजी कार्य में वाहन हो रहें इस्तेमाल Gorakhpur News

नौसढ़ में पांडेय पेट्रोल पंप और राजघाट पुल के बीच में निजी वर्कशॉप पर नगर निगम की एक कूड़ा गाड़ी खड़ी है। गाड़ी का एक शीशा खुला रहता है। इसमें डायरी भी रखी है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:26 PM (IST)
कूड़ा हो रही नगर निगम की कूड़ा गाडि़यां, निजी कार्य में वाहन हो रहें इस्तेमाल Gorakhpur News
कूड़ा हो रही नगर निगम की कूड़ा गाडि़यां, निजी कार्य में वाहन हो रहें इस्तेमाल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम के अफसरों को अंधेरे में रखकर ड्राइवर और कर्मचारी जमकर मनमानी कर रहे हैं। चार महीने से नगर निगम की एक कूड़ा गाड़ी हाईवे किनारे खड़े-खड़े 'कूड़ा होती जा रही है पर किसी को परवाह नहीं है।

कागजों में कूड़ा उठाने और गिराने का जिक्र

नौसढ़ में पांडेय पेट्रोल पंप और राजघाट पुल के बीच में निजी वर्कशॉप पर नगर निगम की एक कूड़ा गाड़ी खड़ी है। गाड़ी का एक शीशा खुला रहता है। इसमें डायरी भी रखी है। इस डायरी में कूड़ा उठाने और पहुंचाने की जगह का जिक्र है। आसपास के लोगों का कहना है कि चार महीने से ज्यादा समय से गाड़ी खड़ी है।

सीएम से हुई शिकायत में बताया-विदेश चला गया है ड्राइवर

लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार शाही ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और अन्य अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर नगर निगम में गड़बडिय़ों की जांच की मांग की है। संदीप ने बताया कि कूड़ा गाड़ी का ड्राइवर विदेश चला गया है। आरोप है कि नियुक्ति करने वाले जिम्मेदार ड्राइवर के लिए बोली लगा रहे हैं। जो सबसे ज्यादा रुपये देगा उसे इस गाड़ी की चाबी दी जाएगी।

तबादले के बाद क्यों जमे हैं सहायक अभियंता

शिकायतकर्ता संदीप शाही ने नगर निगम में वाहनों का काम देख रहे सहायक अभियंता अशोक सिंह के काम पर भी सवाल उठाए हैं। बताया कि अशोक सिंह का काफी समय पहले झांसी तबादला हो गया है, इसके बाद भी वह काम कर रहे हैं। यह गलत है।

काम के बाद वाहन स्‍टोर में जमा होना चाहिए

इस संबंध में नगर निगम के अपर आयुक्‍त द्वितीय अनिल सिंह का कहना है कि नगर निगम के सभी ड्राइवरों को स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी काम पूरा करने के बाद वाहन स्टोर में जमा हो जाने चाहिए। यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलत काम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी