यातायात नियमों का पालन करें, नहीं होंगी दुर्घटनाएं

जागरण संवाददाता हमीरपुर द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। मुख्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:31 PM (IST)
यातायात नियमों का पालन करें, नहीं होंगी दुर्घटनाएं
यातायात नियमों का पालन करें, नहीं होंगी दुर्घटनाएं

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद व अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने संबंधी शपथ दिलाई गई।

शुभारंभ पर नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद ने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यदि हम यातायात नियमों का पालन नही करेंगे तो कभी न कभी दुर्घटना के शिकार हो जाएंगे। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात नियम हमारे जीवन को बचाने के लिए हैं। एआरटीओ भगवान प्रसाद ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हमेशा चार पहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। बाइक में दो से अधिक सवारी नहीं होनी चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। सीओ ट्राफिक अनुराग सिंह ने भी लोगों से अपील करते हुए यातायात नियमों का पालन करने को कहा। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला, यातायात प्रभारी बृजेश चंद्र यादव, पीटीओ चंदन पांडेय, संभागीय निरीक्षक अश्वनी पाल, लखनलाल जोशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी