श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर

संसू पौथिया गांव स्थित झाड़ू बाबा मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Dec 2021 08:04 PM (IST) Updated:Wed, 29 Dec 2021 08:04 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर
श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर

संसू, पौथिया : गांव स्थित झाड़ू बाबा मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक सुमन शास्त्री ने भक्तों को श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का श्रवण कराया। कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने बताया कि कंस से सभी परेशान थे। जब भगवान ने कृष्ण के रूप में देवकी के गर्भ से जन्म लिया। जन्म के समय देवकी वासुदेव की हथकड़ियां खुल गईं। जेल के दरवाजे व माता यमुना ने भगवान के लिए रास्ता बनाया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रृद्धालु खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा भगवान के नाम से प्रेम करना चाहिए। इससे सदमार्ग का रास्ता प्राप्त होता है। भागवत कथा सुनकर श्रृद्धालु खड़े होकर नृत्य करने लगे। कथा वाचक ने कहा भगवान का भजन करना बहुत ही जरूरी है। कथा आयोजक ने बताया कि कथा का समापन एक जनवरी को कन्या भोज व भंडारे के आयोजन के साथ होगा। वहीं दो जनवरी से झाड़ू बाबा मेले का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी