पहली बार मतदान कराएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 96 की लगी ड्यूटी

संस भरुआ सुमेरपुर पंचायत चुनाव में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाकर प्रथम मतदान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:29 PM (IST)
पहली बार मतदान कराएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 96 की लगी ड्यूटी
पहली बार मतदान कराएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 96 की लगी ड्यूटी

संस, भरुआ सुमेरपुर : पंचायत चुनाव में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाकर प्रथम मतदान अधिकारी बनाया गया है। ब्लॉक की 96 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगाया गया है। इसके पूर्व उनकी भूमिका गांव तक ही सीमित रहती रही हैं। प्रस्तावित पंचायत चुनावों में इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी चुनाव कराती हुई नजर आएंगीं। तमाम कार्यकर्ताओं को प्रथम मतदान अधिकारी बनाया गया है। अभी तक ड्यूटी में सुपरवाइजर, सीडीपीओ आदि कर्मियों को ही लगाया जाता था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका गांव तक ही सीमित रहती थी। इस बार प्रशासन ने उन्हें चुनाव संपन्न कराने वाली टीम का हिस्सा बनाया गया है। ब्लॉक मे कुल 234 आंगनबाड़ी कार्यरत हैं। इनमें 96 को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। पहली मर्तबा चुनाव ड्यूटी का हिस्सा बनाए जाने से जहां तमाम कार्यकर्ता उत्साहित है। वहीं तमाम परेशान भी हैं और ड्यूटी कटवाने की जुगत में लगी हुई हैं। प्रभारी सीडीपीओ माया देवी ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र की 96 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की ड्यूटी में प्रशासन ने लगाकर प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं। सभी कार्यकत्रियों को ड्यूटी आदेश वितरित कर दिया गया है। साथ ही सभी को प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तमाम कार्यकत्रियों को प्रथम मतदान अधिकारी बनाया गया है। वहीं कई कार्यकत्रियां सहायक कार्मिक की भूमिका निर्वहन करेंगी।

chat bot
आपका साथी