लोकतंत्र सेनानियों ने गिनाई समस्या

मौदहा,संवाद सहयोगी: लोकतंत्र सेनानी अनेक सामाजिक समस्याओं को मुद्दा बनकर संघर्ष करेंगे। उपरोक्त निर्

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 05:22 PM (IST)
लोकतंत्र सेनानियों ने गिनाई समस्या

मौदहा,संवाद सहयोगी: लोकतंत्र सेनानी अनेक सामाजिक समस्याओं को मुद्दा बनकर संघर्ष करेंगे। उपरोक्त निर्णय लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की हरि शरणम, मौदहा में संपन्न हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में सम्मान राशि बढ़ा कर 10 हजार किए जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा मुखिया मुलायम सिंह को आभार सहित धन्यवाद का प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किया गया। सेनानियों ने अनेक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति दर्जा प्रदान किया जाए। प्रदेश में सम्मान राशि को विद्यायी स्वरूप एक्ट प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को आग्रह पत्र देने का भी निर्णय लिया गया। यह भी मांग की गई है कि स्थानीय व जिला पंचायतों तथा लोकहित थी। अन्य गठित होने वाली समितियों में लोकतंत्र सेनानियों को मनोनीत किया जाए। दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया। जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल सचान, जिलाध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल, महोबा जिलाध्यक्ष भगवानदास बसेड़िया, मदन मोहन राजपूत, व देवी प्रसाद गुप्ता के नाम तय किय गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल सचान ने संगठन को मजबूत करने का आहवान किया। बसेड़िया महोबा ने कहा कि हमें अभी काफी संघर्ष करना है। जिलाध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल ने अगली बैठक सुमेरपुर में करने का प्रस्ताव किया। लक्ष्मी नारायण यादव महामंत्री सरस्वती शरण द्विवेदी, सलाउद्दीन, जगन्नाथ यादव, डा.राधेलाल, महेश्वरीदीन राजपूत, लल्लीराम, महेंद्र नाथ निगम सहित भारी संख्या में लोकतंत्र सेनानी सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी