संदिग्ध हालात में युवक झुलसा

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 01:01 AM (IST)
संदिग्ध हालात में युवक झुलसा

मौदहा, संवाद सहयोगी : ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक युवक संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गया। उसे सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया गया। वहां हालत न सुधरने पर उसे मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्राम झलोखर निवासी मोनू पुत्र ओमप्रकाश 24 नगर से सटे ग्राम फतेहपुर में रहता था। वह बडे़ चौराहे की बीयर की दुकान में सेल्समैन पद पर काम करता था। रविवार सुबह वह अपने आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गया। जिस पर पड़ोसियों की मदद से उसे मौदहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार के बाद मुख्यालय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी