असहायों की सेवा पुण्य का कार्य

महराजगंज: बृजमनगंज विकास खण्ड के ग्राम सभा शिकारगढ़ में गरीब, असहाय एवं विधवाओं के लिए भीषण कड़ाके की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 10:07 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 10:07 PM (IST)
असहायों की सेवा पुण्य का कार्य
असहायों की सेवा पुण्य का कार्य

महराजगंज: बृजमनगंज विकास खण्ड के ग्राम सभा शिकारगढ़ में गरीब, असहाय एवं विधवाओं के लिए भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए हाफिज सुजात फैजेआम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 65 असहाय व विधवाओं को कंबल बांटे गए। इस दौरान मुख्य अतिथि अमित त्रिपाठी ने कहा कि गरीब, असहाय व विधवाओं को इस भीषण ठंड में कंबल की व्यवस्था करना पुनीत कार्य है और ऐसे में गरीब लोगों को और स्वयंसेवी संस्थान को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष समसुज्जोहा खान ने कहा कि हम गरीब लोगों को निश्शुल्क सहयोग करना चाहते हैं और गांवों में गरीबों क स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी बीमारियों का निश्शुल्क इलाज व जांच की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी व गांव के गरीब परिवार के शादी मे भी आर्थिक सहयोग किया जाएगा। इस अवसर ग्राम प्रधान अशोक वर्मा, फिरोज अहमद, जियाउद्दीन, इरशाद अली व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी