अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं

मिशन शक्ति के छठवें दिन यात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं
अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं

महराजगंज: मिशन शक्ति अभियान के क्रम में छठवें दिन गुरुवार को बस स्टेशन परिसर में परिवहन विभाग के तत्वावधान में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रचार-प्रसार के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। आयोजित कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारतीय ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को अच्छी तरह से जानना, समझना होगा। वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों।

एआरएम महेन्द्र पांडेय ने कहा कि बस से यात्रा करने वाली महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान को लेकर सभी चालकों व परिचालकों को गंभीर रहना होगा। संभागीय निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने वोमेन पावर 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया। डेटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर अभिषेक श्रीवास्तव ने 102 तथा 108 एंबुलेंस सेवा को महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा तथा सुविधा के लिए उक्त सेवाएं तथा टोल फ्री हेल्प लाइन की सेवा लेनी चाहिए। इस दौरान चाइल्ड लाइन के राजेश कुमार, रत्ना तिवारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इसी क्रम में सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वावधान में ग्राम अहमदपुर में मिशन शक्ति के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग नारी शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक संजा देवी ने महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें समाज में आगे आने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के सचिव सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे हैं। ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस दौरान आनंद मोहन लाल, विजया पाठक ,रीता शर्मा, रेनू आर्य, नीरा यादव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, अजय तिवारी व अरविद आदि उपस्थित रहे। महामाया आइटी पॉलीटेक्निक कालेज महराजगंज में भी मिशन शक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज की छात्राओं को एनसीसी कैडेट्स की छात्राओं ने मार्शल आ‌र्ट्स के माध्यम से अपनी रक्षा करने के गुर सिखाए। इस दौरान संजीव कुमार कुशवाहा, देश दीपक सिंह, डा. महेंद्र सिंह, आरपी मौर्या व जेपी सिंह मौजूद रहे। श्यामदेउरवा संवाददाता के अनुसार मिशन शक्ति के तहत इंदू पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर महिलाओं के उन्नयन पर चर्चा हुई। बैठक में नंदनी देवी, सरिता देवी, सोनी पांडेय, निधि पाण्डेय, बिध्यवासनी देवी, रीता देवी, प्रीति त्रिपाठी व संध्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी