Gorakhpur Weather News: आज बदलेगा मौसम का म‍िजाज, कल से बारिश के आसार

गोरखपुर में नौ सितंबर से समूचे उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसका असर दिखेगा। इस कारण बीते कई द‍िनों भारी उमस झेल रहे लोगों को राहत म‍िलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 07:50 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 11:09 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: आज बदलेगा मौसम का म‍िजाज, कल से बारिश के आसार
गोरखपुर में गुरुवार से बार‍िश के आसार बन रहे हैं। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बीते तीन दिन से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से निजात की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्नवायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। आज शाम तक इसके मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान जता रहे हैं। इसके प्रभावस्वरूप नौ सितंबर से समूचे उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसका असर दिखने के आसार हैं।

चार द‍िन तक होगी हल्‍की बार‍िश

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि बारिश का यह क्रम अगले चार दिन यानी 12 सितंबर तक जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ पर मध्यम से भारी बारिश बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी सिद्धार्थनगर और महजरागंज के कुछ हिस्सों मेें अतिवृष्टि भी हो सकती है। स्थानीय वायुमंडलीय परिस्थितियों की वजह से आज भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।

ऐसा रहा था कल का मौसम

मंगलवार को मौसम विभाग के पैमाने पर अधिकतम तापमान 32.5 तो न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिसके चलते लोगों को रात में भी दिन की गर्मी सा अहसास हुआ। रात गर्म होने की वजह मौसम विज्ञानी हीट इंडेक्स का बढ़ना बता रहे हैं। धूप और नमी के मेल के चलते मंगलवार का हीट इंडेक्स 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बुधवार की सुबह ही यह 40 के आसपास बरकरार है। ऐसे में लोगों को रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास हो रहा है।

हीट इंडेक्स भी कम होगा

बारिश हीट इंडेक्स का आंकड़ा भी गिराएगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। इस बारिश के चलते तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ऐसा रहा कल का मौसम

अधिकतम तापमान : 32.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 27.3 डिग्री सेल्सियस

ऐसा रहेगा आज का मौसम

तेज हवाएं चलेंगी। उमस के बीच कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। कई द‍िनों की उसम से लोगों को राहत म‍िलने की उम्‍मीद है।

chat bot
आपका साथी