Weather News : कोहरे ने ढाया कहर, 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा पारा Gorakhpur News

ठंड ने गोरखपुर सहित समूचे पूर्वांचल को अपनी गिरफ्त में ले लिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 04:52 PM (IST)
Weather News : कोहरे ने ढाया कहर, 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा पारा Gorakhpur News
Weather News : कोहरे ने ढाया कहर, 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा पारा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कोहरे के साथ ठंड ने गोरखपुर सहित समूचे पूर्वांचल को अपनी गिरफ्त में ले लिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। ऐसे में गलन भरी ठंड का सिलसिला सुबह से लेकर रात तक जारी रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार फिलहाल यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। तापमान का स्तर अभी और नीचे जाएगा, घना कोहरा भी बरकरार रहेगा।

हल्‍की धूप हुई, गलन बरकरार

शनिवार शाम से चली पुरवा हवाओं का साथ पाकर कोहरे ने जो अपना साम्राज्य फैलाया, वह रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह घने कोहरे के बीच शुरू हुई। कोहरा दिन में थोड़ा हल्का जरूर हुआ, लेकिन समाप्त नहीं। नतीजतन पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हो सके और गलन भरी ठंड रही। शाम ढलते ही शहर एक बार फिर घने कोहरे की गिरफ्त में आ गया। चूंकि यह वायुमंडलीय स्थिति अल सुबह से लेकर देर रात तक रही, इसलिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर भी कम हो गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान उससे महज 4.1 डिग्री कम 10.9 डिग्री सेल्सियस। अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। शनिवार का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार का अधिकतम तापमान चूंकि 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक था, इसलिए मौसम विभाग के मानक के अनुसार यह यह कोल्ड-डे रहा।

तेज पुरवा हवाएं बनी कोहरे और ठंड की वजह

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम से हवाओं का रुख पछुआ की जगह पुरवा हो गया। रविवार को पूरे दिन छह से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलीं, जिसकी नमी से कोहरे का प्रभाव सुबह से लेकर रात तक बना रहा। पुरवा हवाओं की वजह से आद्र्रता का प्रतिशत 82 से नीचे नहीं आया। जब भी ठंड के मौसम में आर्द्रता का प्रतिशत 75 के ऊपर पहुंचता है तो घने कोहरे की स्थिति बनती है। रविवार को पूरे दिन दृश्यता एक किलोमीटर से कम रही। यह सिलसिला फिलहाल एक सप्ताह तक जारी रहने का पूर्वानुमान है।

chat bot
आपका साथी