केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा -खाद कारखाना में फरवरी से शुरू हो जाएगा उत्‍पादन Gorakhpur News

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माण कार्यों में खुद रुचि ले रहे हैं इसलिए यहां पर एडवांस काम चल रहा है। यहां से फरवरी 2021 तक उत्पाादन शुरू हो जाएगा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:23 PM (IST)
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा -खाद कारखाना में फरवरी से शुरू हो जाएगा उत्‍पादन Gorakhpur News
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा -खाद कारखाना में फरवरी से शुरू हो जाएगा उत्‍पादन Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के गोरखपुर खाद कारखाना का निर्माण कार्य संतोषजनक है। 26 साल से खाद कारखाना बंद रहने से लोग दुखी थी। अब लोगों में आशा का संचार हुआ है। सात हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे खाद कारखाना का निर्माण कार्य 66 फीसद पूरा हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एचयूआरएल परिसर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माण कार्यों में खुद रुचि ले रहे हैं, इसलिए यहां पर एडवांस काम चल रहा है। जनवरी 2021 या फरवरी 2021 तक खाद कारखाना में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। इससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा-पहले से ज्‍यादा क्षमता है खाद कारखाना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 साल पहले वाले खाद कारखाना की तुलना में ज्यादा क्षमता के इस खाद कारखाना का निर्माण कार्य नवंबर 2020 तक पूरा हो जाएगा। फरवरी 2021 में उत्पादन शुरू हो जाएगा। कहा कि खाद कारखाना बंद होने से किसानों और नौजवानों में निराशा थी।

अच्छा काम कर रहे आप

पत्रकारवार्ता कर वापस लौटते समय एचयूआरएल के अफसरों, जापान की टोयो कंपनी (यही कंपनी निर्माण कार्य करा रही है) के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री से ग्रुप फोटो की गुजारिश की। ग्रुप फोटो के बाद केंद्रीय मंत्री ने बेहतर और तेज निर्माण कार्यों के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कहा कि, 'बहुत-बहुत धन्यवाद, आप बढिय़ा बना रहे हो। 

chat bot
आपका साथी