सड़क हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, एक घायल Gorakhpur News

दो सड़क दुर्घटनाओं में प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:46 PM (IST)
सड़क हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, एक घायल Gorakhpur News
सड़क हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, एक घायल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। जिले के पीपीगंज और गीडा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम महानखोर के प्रधान 50 वर्षीय घनश्याम मिश्रा बाईक से गोरखपुर जाते समय बुधवार की रात आठ बजे पीपीगंज के रसुलपुर चकिया चौराहे पर एक नीलगाय से टकरा गए। इस दुर्घटना में घायल प्रधान को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। सहारा अस्पताल लखनऊ में गुरुवार को सुबह नौ बजे प्रधान की मौत हो गई। उनकी मौत से गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान घनश्याम मिश्रा बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी मौत से पुत्र निहाल मिश्र,पुत्री निशी मिश्रा,नेहा मिश्र व पत्नी रुक्मणी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बाइक से गिरा, ट्रैक्‍टर ने कुचला

इसी प्रकार गीडा क्षेत्र में खानीमपुर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक ऊंचे ब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गाड़ी चला रहे राहुल सड़क किनारे गिरे जबकि पीछे बैठे बृजेश सड़क के बीच में गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली बृजेश को कुचलते हुए निकल गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही बृजेश ने दम तोड़ दिया। राहुल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

सिकरीगंज क्षेत्र के जयपालपार निवासी 24 वर्षीय राहुल पुत्र रामलौट कन्नौजिया व 25 वर्षीय बृजेश पुत्र जवाहर बेलदार घर से बाइक से गोरखपुर के लिए चले। वह तेजी के साथ बाइक चला रहे थे। रफ्तार तेज होने के कारण खानीमपुर में बाइक ऊंचे ब्रेकर के कारण उछल गई और अनियंत्रित हो गई। प्रतिफल दोनों सवार बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। घायल बृजेश उठ नहीं पाया। वह वहीं पड़ा रहा, तभी पीछे से तेजी के साथ आ रही ट्रैक्टर ट्राली बृजेश के ऊपर से गुजर गई। ट्रैक्‍टर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। वह ट्रैक्‍टर को लेकर फरार हो गया। डाक्टर ने राहुल की हालत गंभीर बताई है। 

chat bot
आपका साथी