गोरखपुर से मुंबई के लिए नहीं चलेंगी ट्रेने, जानिए क्या है कारण

दोहरीकरण के लिए नान इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। इसलिए फरवरी में आधा दर्जन से ज्यादा साप्ताहिक ट्रेने निरस्त कर दी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 11:30 AM (IST)
गोरखपुर से मुंबई के लिए नहीं चलेंगी ट्रेने, जानिए क्या है कारण
गोरखपुर से मुंबई के लिए नहीं चलेंगी ट्रेने, जानिए क्या है कारण

गोरखपुर, जेएनएन। फरवरी में अगर ट्रेन से मुंबई जाने की योजना बना रहे है, तो तारीखों का ध्यान जरूर रख लेग, क्योंकि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली आधा दर्जन साप्ताहिक ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर डबलिंग (दोहरीकरण) के लिए नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

- 25 फरवरी को 15063 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस।

- 19 एवं 26 फरवरी को 5064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर।

- 21 व 28 फरवरी को 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर।

- 23 फरवरी को 11080 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस। - पुणे से 21 एवं 28 फरवरी को 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन।

- 19 एवं 26 फरवरी को 11408 लखनऊ जंक्शन -पुणे।

मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें

- 20 फरवरी से एक मार्च तक 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर- भिंड-इटावा-कानपुर के रास्ते।

- 19 से 28 फरवरी तक 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते।

- 23 से 28 फरवरी तक 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कानपुर-टुंडला-आगरा कैंट-झॉसी के रास्ते।

- पनवेल से 20, 22, 23, 25 एवं 27 फरवरी को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस झॉसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर के रास्ते।

- 22 फरवरी को 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस झॉसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर के रास्ते।

- 24 फरवरी को 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस कानपुर-टुंडला-आगरा कैंट-झॉसी के रास्ते।

- 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी को 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस झॉसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर के रास्ते।

- 23 फरवरी को 15030 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक झॉसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर के रास्ते।

- 19 एवं 26 फरवरी को 15101 छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस कानपुर-टुंडला-आगरा कैंट-झॉसी के रास्ते।

- 22 फरवरी को 15102 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस झॉसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर के रास्ते।

chat bot
आपका साथी