गल्फ देशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए सांसद ने की विदेश मंत्रालय से वार्ता Gorakhpur News

सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के तमाम लोग गल्फ देशों शारजाह संयुक्त अरब अमीरात दुबई में जीविकोपार्जन के लिए गए हैं। भारतीय नागरिक स्वदेश नहीं लौट पा रहे हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 09:00 AM (IST)
गल्फ देशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए सांसद ने की विदेश मंत्रालय से वार्ता Gorakhpur News
गल्फ देशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए सांसद ने की विदेश मंत्रालय से वार्ता Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया के सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने दुबई समेत अन्य देशों में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधकर स्वदेश वापसी के लिए कदम उठाने को कहा है। सांसद पूर्व में केंद्रीय विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर से संपर्क कर विस्तार से वार्ता कर चुके हैं।

पासपोर्ट वापस नहीं करतीं कंपनियां

सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के तमाम लोग गल्फ देशों शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात, दुबई में जीविकोपार्जन के लिए गए हैं। ऐसे में कार्य करने वाले नागरिकों के पासपोर्ट को संबंधित कंपनियां अपने पास जमा करा लेती हैं। बाद में परेशान करने के उद्देश्‍य से कंपनी पासपोर्ट वापस नहीं देती हैं। बिना पासपोर्ट व अन्य जरूरी कागजात के वह वापसी नहीं कर सकते। इससे भारतीय नागरिक स्वदेश नहीं लौट पा रहे हैं। उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विदेश मंत्री से सभी नागरिकों के सकुशल स्वदेश वापसी के लिए उचित कार्रवाई के लिए कहा।

विदेश मंत्री ने दिया आश्‍वासन

विदेश मंत्री ने सभी नागरिकों को उनके पासपोर्ट सहित स्वदेश लौटाने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। सांसद ने बताया कि अबू-धाबी में पवन जायसवाल नामक युवक फंसा हैं। वर्तमान में वह जेल में हैं। उसे रिहा कराकर स्वदेश लाने की बात चल रही है। विदेश मंत्री ने मंत्रालय के वेबसाइट पर शिकायत नंबर पर काल करने प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी