मां को मृत दिखाकर हड़प रही थी संपत्ति, पुलिस ने भेज दिया जेल Gorakhpur News

कैंपियरगंज क्षेत्र के सरपतहा गांव में मां को मृत दिखाकर संपत्ति हड़पने के आरोप में पुलिस ने श्रीमती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरपतहा गांव निवासी 70 वर्षीया धनवती को मृत दिखाकर बेटी ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:30 PM (IST)
मां को मृत दिखाकर हड़प रही थी संपत्ति, पुलिस ने भेज दिया जेल Gorakhpur News
मां को मृत दिखाकर जमीन का करा लिया वरासत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : कैंपियरगंज क्षेत्र के सरपतहा गांव में मां को मृत दिखाकर संपत्ति हड़पने के आरोप में पुलिस ने श्रीमती उर्फ मुन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरपतहा गांव निवासी 70 वर्षीया धनवती को मृत दिखाकर उसकी पुत्री श्रीमती ने वर्ष 2016 में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था। मृत्यु प्रमाण पत्र के माध्यम से उसने भूमि का वरासत भी करा ली थी। उसने बूढ़ी मां को गायब भी कर दिया था।

धनवती को तलाश रही थीं उनकी बहू व नतिनी

विधवा धनवती की उनकी बहू मीरा व नतिनी रूपा तलाश रही थीं। 20 अगस्त, 2020 को बहू मीरा ने धनवती को ढूंढ़ कर उन्‍हें तहसीलदार के सामने पेश किया तो हड़कंप मच गया। धनवती की नातिन ने श्रीमती उर्फ मुन्नी के विरुद्ध थाने में धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह करीब आठ बजे मुन्नी को बरगदही के टोला सेमरहिया से गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया।

कंट्रोल रूम की व्यवस्था देख एसएसपी ने दी हिदायत

डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने समन्वयक यातायात प्रबंधन व्यवस्था (आइटीएमएस) कंट्रोल रूम की व्यवस्था देखी। उन्होंने वहां डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों से कहा कि वह लगातार सक्रिय रहें। कोई यातायात नियमों की अनदेखी करता है तो उसका चालान करें।

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के यात्रा कर रहे लोगो का करें चालान

डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि चौराहों पर लोग बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के यात्रा कर रहे हैं, इन लोगों का तत्काल चालान किया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक उमेश दुबे आदि मौजूद रहे।

महिला कर्मियों को किया गया जागरूक

गीडा थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नाइन व शुद्ध प्लस फैक्ट्री में कार्य करने वाली महिला कर्मियों को 1090 वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्प डेस्क आदि के विषय में जानकारी दी। उन्हें महिला हेल्पलाइन का नंबर नोट कराया गया।

chat bot
आपका साथी