इस बार के महोत्सव का आयोजन ज्यादा ही भव्य होगा, अंतिम दिन आएंगे मशहूर गायक Gorakhpur News

पिछले दो महोत्सव में अंतिम दो दिन बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया था लेकिन इस पहला दिन शास्त्रीय गीत व नृत्य के नाम होगा। दूसरे दिन मशहूर भोजपुरी गायक महोत्सव के मंच पर होंगे

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 08:00 PM (IST)
इस बार के महोत्सव का आयोजन ज्यादा ही भव्य होगा, अंतिम दिन आएंगे मशहूर गायक Gorakhpur News
इस बार के महोत्सव का आयोजन ज्यादा ही भव्य होगा, अंतिम दिन आएंगे मशहूर गायक Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। शहर में एक बार फिर बॉलीवुड के मशहूर गायकों के सुर गूंजेंगे। नृत्य और संगीत के मंच पर स्थानीय कलाकार भी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। जी हां, गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर हुई बैठक के बाद पर्यटन विभाग में सरगर्मी बढ़ चली है। इस बार बॉलीवुड नाइट का आयोजन अंतिम दिन होगा।

विश्वविद्यालय ही होगा मुख्य आयोजन स्थल

इस बार भी महोत्सव का मुख्य आयोजन स्थल गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर ही होगा, लेकिन इसका दायरा रामगढ़ताल तक होगा। इस बार ताल किनारे स्थित चंपा देवी पार्क को फन जोन बनाने की तैयारी है। खेलकूद, पैराग्लाइडिंग, नौकायन आदि जैसे आयोजन ताल के किनारे ही होंगे। वहां झूले का आनंद भी लिया जा सकेगा। जेटी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

तीन का होगा आयोजन

आयोजन की तारीख बीते दो महोत्सव की तरह ही 11,12 और 13 जनवरी होगी। इस दौरान होने वाले बाल फिल्म महोत्सव के लिए सिनेमा हॉल के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूली बच्‍चों की प्रतियोगिताएं गोविवि के दीक्षा भवन में होंगी। महोत्सव की अपनी वेबसाइट भी बनेगी। महोत्सव के मंच पर अवसर के लिए पर्यटन विभाग के दफ्तर में स्थानीय कलाकारों के आवेदन पहुंचने लगे हैं। आवेदकों में गायक, रंगकर्मी, नर्तक व नर्तकी और एंकर आदि शामिल हैं।

अंतिम दिन सजेगी बॉलीवुड नाइट

पिछले दो महोत्सव में अंतिम दो दिन बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार यह नाइट अंतिम दिन सजेगी। प्राथमिक योजना के मुताबिक पहला दिन शास्त्रीय गीत व नृत्य के नाम होगा, जबकि दूसरे दिन मशहूर भोजपुरी गायक महोत्सव के मंच पर होंगे।

12 को निकलेगी स्वच्‍छता रैली, मनाएंगे विवेकानंद जयंती

महोत्सव के दूसरे दिन 12 जनवरी को जिला प्रशासन की देखरेख में स्व'छता रैली निकाली जाएगी। इसी दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती भी मनाई जाएगी। इस दौरान विवेकानंद से जुड़ी एक प्रदर्शनी का आयोजन कर उनके जीवन दर्शन से जुड़ा प्रेरक नाटक मंचित किया जाएगा।

प्रारंभिक रूपरेखा तैयार

गोरखपुर के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्र का कहना है कि महोत्सव को लेकर प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की जा रही है। पूरी कोशिश होगी कि इस बार के महोत्सव का आयोजन बीते आयोजनों से ज्यादा भव्य हो। 

chat bot
आपका साथी