महराजगंज में रेलवे ट्रैक किनारे मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

गोरखपुर जिले के महावनखोर निवासी सुमेर अपने स्वजन के साथ रेहरवां अंडरपास के निकट डेरा डालकर रहते हैं। पिता सुमेर के अनुसार रविवार को बेटी शारदा घर से निकली थी लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटी। पूरी रात खोजबीन के बाद भी शारदा नहीं मिली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:29 PM (IST)
महराजगंज में रेलवे ट्रैक किनारे मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
महराजगंज में रेलवे ट्रैक किनारे मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र विशुनपुर अदरौना स्थित रेहरवा अंडरपास के पास सोमवार की सुबह किशोरी शारदा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी के पेट के हिस्से पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और काफी हिस्सा गायब भी है। किशोरी के स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

गोरखपुर जिले के महावनखोर निवासी सुमेर अपने स्वजन के साथ रेहरवां अंडरपास के निकट डेरा डालकर रहते हैं। पिता सुमेर के अनुसार रविवार को बेटी शारदा घर से निकली थी, लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटी। पूरी रात खोजबीन के बाद भी शारदा नहीं मिली। सोमवार की सुबह रेहरवां अंडरपास के करीब ही रेलवे ट्रैक किनारे टहलने गए ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचाया। किशोरी के पिता सुमेर ने पहुंचकर उसकी पहचान की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। बृजमनगंज के थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी के पेट का काफी हिस्सा गायब है। प्रथम दृष्टया किसी जानवर के हमले से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। बालिका को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व नाबालिग बालिका को बहला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। बालिका के पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित युवक मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बालिका को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी