आरटीआइ के जरिये भ्रष्टाचार से लड़ रहे जंग, लोगों को दिला रहे न्याय

सिद्धार्थनगर जिले के भीमापार के देवेश मणि त्रपाठी ने आरटीआइ के जरिये भ्रष्टाचार से जंग लड रहे हैं। जब कोई न्याय पाने के लिए दौड़ लगाते- लगाते थक जाता है, तो वह दौड़कर त्रिपाठी पास जाता है।

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:48 AM (IST)
आरटीआइ के जरिये भ्रष्टाचार से लड़ रहे जंग, लोगों को दिला रहे न्याय
आरटीआइ के जरिये भ्रष्टाचार से लड़ रहे जंग, लोगों को दिला रहे न्याय
गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जिले के भीमापार के देवेश मणि त्रपाठी ने आरटीआइ के जरिये भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। स्वास्थ्य विभाग में तीन करोड़ रुपये की अनियमितता में देवेश तत्कालीन सीएमओ डा. वेद प्रकाश शर्मा के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। इनकी पहल पर निर्धारित समय पर सूचना न देने वाले 38 तत्कालीन अधिकारियों पर राज्य सूचना आयोग ने जुर्माना लगाते हुए रकम खाते में जमा कराने का आदेश जारी किया है।
छह अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश भी जारी करा चुके हैं। जब कोई न्याय पाने के लिए दौड़ लगाते- लगाते थक जाता है, तो वह दौड़कर त्रिपाठी पास जाता है। सुबह से ही घर पर मदद मांगने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। त्रिपाठी कहते हैं कि दूसरों की मदद करने में मन को बहुत सुकून मिलता है। नियम के तहत कार्य न करने पर आरटीआइ से मिली सूचना को आधार बनाते हुए तत्कालीन सीएमओ डॉ वेद प्रकाश शर्मा के खिलाफ अनियमितता की शिकायत शासन से की थी। अपर निदेशक स्वास्थ्य को मामले की जांच सौंपी गई है। डीएम ने एडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी को जांच का आदेश दिया है। दोनों जांच अभी पूरी नहीं हुई है।
समय से सूचना न देने वाले 38 अधिकारियों पर जुर्माना लगाते हुए राज्य सूचना आयुक्त राजकेश्वर ¨सह ने सभी के वेतन से जुर्माना की राशि वेतन से काटकर आयोग के बैंक खाते में जमा करने का आदेश निर्गत किया है।
इन अधिकारियों पर लगा जुर्माना
तत्कालीन बीडीओ शोहरतगढ़, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पटल सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी, तीन बीएसए, उपायुक्त मनरेगा, बीडीओ बढ़नी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, ईओ नपा उसका बाजार, बीडीओ नौगढ़, बीईओ खेसरहा, शोहरतगढ़,ग्राम पंचायत सचिव महली, मदरहा जुनवी, अलीदापुर, हममुदवा ग्रांट, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी
इन अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश
राज्य सूचना आयुक्त ने तत्कालीन खाद्य विपणन अधिकारी, तीन खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा,जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर जुर्माना के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया है।
chat bot
आपका साथी