रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया सुविधाओं का जायजा

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर पहुच गए। उन्होंने यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 04:25 PM (IST)
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया सुविधाओं का जायजा
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया सुविधाओं का जायजा

गोरखपुर : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन गोरखपुर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री और कर्मचारी सुविधाओं का हाल जाना। संरक्षा और सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्लेटफार्म नंबर एक स्थित कैब-वे से प्रवेश करने के बाद वह सीधे रनिंग रूम गए। लोको पायलटों और गाडरें के विश्रामालय और खानपान व्यवस्था का अवलोकन किया। संतुष्ट होने के बाद वह सीधे प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंचे। वहा नवनिर्मित हैंगिंग वेटिंग रूम और फूड प्लाजा का निरीक्षण करने के बाद प्रसाधन केंद्र को देखा। प्लेटफार्म नंबर नौ के पास ही स्थित मैकेनाइज्ड लाउंड्री में कपड़ों की धुलाई आदि की जानकारी ली। लिफ्ट के जरिये फुट ओवरब्रिज होते हुए वह सीधे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। आरपीएफ पोस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे के कार्य प्रणाली की जानकारी ली। जन आहार को देखने के बाद एसी लाउंज में कर्मचारी संगठनों से मुलाकात की। गैंग मैन, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, स्वास्थ्यकर्मी, टिकट निरीक्षक और कुलियों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं गिनाईं। समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन देने के बाद वह सीधे मुख्य गेट को देखने निकल गए। मुख्य गेट स्थित अपूर्वा, प्रसाधन केंद्र और कुली विश्रामालय का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ रेल म्यूजियम की तरफ बढ़ गए। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, प्रमुख मुख्य यात्रिक इंजीनियर एके सिंह और मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक सहित समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष मौजूद थे। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अभी कर्मचारी संगठनों और वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह यात्रिक कारखाना और ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। रात में कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। शनिवार को लखनऊ स्टेशन का अवलोकन करेंगे।

------------------

चंदन का पौध लगाकर किया सप्तऋषि वाटिका का उदघाटन

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सर्वप्रथम प्रमुख मुख्य यात्रिक इंजीनियर कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान चंदन का पौधा लगाकर उन्होंने सप्तऋषि वाटिका का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अंत्योदय कल्याण केंद्र में पढऩे वाले बच्चों से रूबरू हुए। पठन-पाठन और अन्य इंतजामों से खुश होकर कल्याण केंद्र को एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।

----------------

साफ-सफाई की व्यवस्था देख

प्रसन्न हुए बोर्ड अध्यक्ष

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने प्रमुख मुख्य यात्रिक इंजीनियर द्वार गोद ली गई सड़क (रेलवे स्टेशन-रेल म्यूजियम मार्ग) का अवलोकन भी किया। सड़क की साफ-सफाई और आम जनता के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए इज्जतघर को देखकर प्रसन्नता जताई। पर्यावरण के प्रति सजग करने के लिए रेलवे की दीवारों पर की गई चित्रकारी की भी सराहना की। चित्र बनाने वाले को मौके पर ही पाच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। कायरें से खुश होने के बाद यात्रिक विभाग की पीठ थपथपाते हुए वह रेलवे स्टेशन के लिए निकल गए। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने उनकी उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा कार्य किया है।

chat bot
आपका साथी