फरवरी में कुशीनगर में राहुल की रैली, रोड शो भी करेंगे

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी फरवरी में कुशीनगर जिले में रैली करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो कराने के लिए भी बातचीत चल रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 04:20 PM (IST)
फरवरी में कुशीनगर में राहुल की रैली, रोड शो भी करेंगे
फरवरी में कुशीनगर में राहुल की रैली, रोड शो भी करेंगे
गोरखपुर, राजेश्‍वर शुक्‍ला। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी यूपी में खासतौर पर उन लोकसभा क्षेत्रों में ज्यादा फोकस कर रही जहां वह मजबूत स्थिति में है। इसके लिए पार्टी फरवरी में प्रदेश के 13 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां आयोजित करेगी। गोरखपुर मंडल में राहुल की रैली कुशीनगर में फरवरी के दूसरे पखवारे में होगी। रैली से पूर्व कुछ क्षेत्रों में राहुल गांधी के रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस ने यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए किसानों व नौजवानों के लिए खासतौर पर कार्ययोजना तैयार की है। यूपी के 80 लोकसभा क्षेत्रों (अमेठी और रायबरेली को छोड़कर) को एक साथ साधने के लिए छह लोकसभा सीटों पर एक किसान व नौजवान रैली का नियोजन किया जा रहा है। पार्टी के रणनीतिकार इसके लिए तीन चरणों में बैठक कर रहे हैं। रैली की शुरुआत दो फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी।
पश्चिम क्षेत्र की बैठक दिल्ली में हो चुकी है जबकि मध्य क्षेत्र की बैठक लखनऊ में हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक 16 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय पर होगी। जिस क्रम में बैठकें हो रही हैं उसी क्रम में रैली का नियोजन किया जाएगा। अंतिम रैली 28 फरवरी को होगी। इस तरह फरवरी में राहुल की कुल 13 रैलिया होंगी। पार्टी के रणनीतिकारों ने छह लोकसभा सीटों पर एक रैली का नियोजन किया है।
इस रैली के जरिये राहुल पूर्वी उत्तर प्रदेश खासतौर पर गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों को साधेंगे। किसान व नौजवानों के लिए रैली आयोजित उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव द्विजेंद्र राम त्रिपाठी कहते हैं कि रैली के आयोजन का मकसद किसानों व नौजवानों के हितों का ध्यान रखना है। पार्टी का मुख्य फोकस किसानों व नौजवानों पर है क्योंकि भाजपा ने किसानों व नौजवानों का ही सर्वाधिक नुकसान किया है।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी है सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मानना है कि जब देश का किसान संतुष्ट व संपन्न नहीं होगा तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है। फरवरी के दूसरे पखवारे में कुशीनगर में रैली प्रस्तावित है।
chat bot
आपका साथी