अब गोरखपुर से लखनऊ तक करिए हवाई जहाज से यात्रा, जानें-क्या है किराया

अब गोरखपुर से लखनऊ तक करिए हवाई से यात्रा। इसके लिए किराया तय हो गया है। एयर इंडिया के विमान में एक बार में 40 यात्री जा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 04:30 AM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 06:22 AM (IST)
अब गोरखपुर से लखनऊ तक करिए हवाई जहाज से यात्रा, जानें-क्या है किराया
अब गोरखपुर से लखनऊ तक करिए हवाई जहाज से यात्रा, जानें-क्या है किराया

गोरखपुर, जेएनएन। बहुत जल्द गोरखपुर से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होने वाली है। अब लोगों को शिकायत नहीं रहेगी कि गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए हवाई जहाज की सुविधा नहीं है। इसका किराया वगैरह भी निर्धारित किया जा चुका है। सिर्फ चलने की तिथि निर्धारित करना बाकी रह गया है।

एयर इंडिया गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान भरने की तैयारी में है। कंपनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर शिड्यूल देने का आग्रह किया है। सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर से दोनों शहर के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

पहले यात्रियों को बड़ी शिकायत रहती थी कि गोरखपुर से लखनऊ के लिए कोई विमान सेवा नहीं है। एयर इंडिया ने इसे आसान कर दिया है। लखनऊ आने-जाने यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने उड़ान शुरू करने की योजना बनाई है।

एक साथ इतने यात्री कर सकते हैं सफर

80 सीट वाला एटीआर विमान गोरखपुर एयरपोर्ट से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए रोजाना उड़ान भरेगा। इस हवाई सेवा का किराया बेहद सस्ता होगा। न्यूनतम 1500 से 2500 रुपये का किराया देकर 40 से 45 मिनट में फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा जा सकेगा। किराया प्रीमियर रेट से वसूला जाएगा। इसका मतलब है कि फ्लाइट की 85 फीसदी सीट बुकिंग के बाद किराया महंगा हो जाएगा।

दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए रोजाना है फ्लाइट

गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, इंडिगो और एयर इंडिया के विमान रोजाना दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए लिए उड़ान भरते हैं। लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की लंबे समय से माग चल रही थी। जल्द ही एयर विस्तारा और एयर उड़ीसा की भी सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी