हड़ताल पर रहे पूर्वाचल बैंक कर्मी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर पूर्वाचल बैंक कर्मी सो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 01:32 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 01:32 AM (IST)
हड़ताल पर रहे पूर्वाचल बैंक कर्मी
हड़ताल पर रहे पूर्वाचल बैंक कर्मी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्वाचल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर पूर्वाचल बैंक कर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे, कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मियों ने सभा कर कहा कि हमारी मांगें नहीं मानी गर्ई तो आंदोलन में और तेजी लाई जाएगी। कुल 598 शाखाओं में सिर्फ 325 शाखाएं ही खुलीं, शेष 273 शाखाओं में ताला लटका रहा।

वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की उपेक्षा व शोषण कर बैंक अपना विकास नहीं कर सकता। उन्होंने प्रबंधन को चेताया कि बैंक कर्मचारी विरोधी फैसलों को वापस लें और हमारी मांगों का शीघ्र निस्तारण करें।

अध्यक्षता अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने की व संचालन महामंत्री राहुल प्रताप सिंह ने किया। कार्यवाहक अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, पवन कुमार त्रिपाठी, अंकित खरे, रामबहादुर सिंह, दिलावर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, हरिओम, राजकुमार सिंह, सुदेश कुमार, रामकुमार तिवारी, हरिओम रस्तोगी, शेषनाथ सिंह, सोनू बर्नवाल, शिवम श्रीवास्तव, मोनिका वर्मा व रविशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।

---

मुख्य मांगें

- दैनिक वेतन-मजदूरी से संबंधित सर्कुलर संख्या 42 वापस लिया जाए तथा लेबर एक्ट के अनुसार मजदूरी निर्धारित की जाए।

- समझौते के अनुरूप मैपिंग व्यवस्था 31 जनवरी 2018 से लागू हो।

- मित्रा कमेटी के अनुसार शाखाओं पर कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

- कंप्यूटर वेतन एवं चाबी भत्ता की वृद्धि के साथ वेतन भत्ता दिया जाए।

- कार्यालय परिचारक को दफ्तरी भत्ता शीघ्र प्रदान करें।

- मेडीक्लेम पॉलिसी की जटिलता दूर करें, अन्यथा की स्थिति में वापस लें।

..............

पार्षदों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

गोरखपुर: नगर निगम में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाकर पार्षदों ने सोमवार को हंगामा किया। नगर निगम के मुख्य गेट पर 'जनता अपने-अपने वार्डो में विकास की उम्मीद न करें' का बैनर लगाकर पार्षदों ने नारेबाजी की।

पार्षद संजय यादव ने कहा कि नगर निगम कंगाल हो चुका है। विकास कार्यो के लिए कोई धन नहीं है। महापौर सिर्फ आश्वासन देते हैं पर कोई काम नहीं कराते हैं। पार्षद उनके बात करते-करते थक चुके हैं। वार्डो में विकास कार्य न होने से जनता परेशान है। जनता को भी हकीकत बताना बेहद जरूरी है।

इस दौरान शहाब अंसारी, अशोक यादव, अमरनाथ यादव, आकाश चौहान, अभिमन्यु मौर्य, अनीश अहमद, उजैर अहमद, लाल बहादुर पासवान, रामलवट निषाद, कृष्ण मोहन यादव, मो. मतीनउद्दीन, जुबैर अहमद, अमीरुद्दीन अंसारी, अफरोज गब्बर, विश्वजीत त्रिपाठी, मो. अख्तर, वजीउल्लाह अंसारी, राजेश यादव, असलम सन्नू, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी