आक्सीजन का होने लगा उत्पादन, नहीं होगी दिक्कत

सिद्धार्थनगर कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से चार दर्जन लोगों ने जान गंवाई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 06:25 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 06:25 AM (IST)
आक्सीजन का होने लगा उत्पादन, नहीं होगी दिक्कत
आक्सीजन का होने लगा उत्पादन, नहीं होगी दिक्कत

सिद्धार्थनगर: कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से चार दर्जन लोगों ने जान गंवाईं। आक्सीजन सिलेंडर की कमी को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन को तैनात करना पड़ा। प्राइवेट अस्पतालों एवं गैस बिल्डिग की दुकानों पर मौजूद सिलेंडर को प्रशासन ने कब्जे में लिया था। कारण कि संयुक्त जिला अस्पताल में आक्सीजन उत्पादन का कोई इंतजाम नहीं था। सिलेंडर के जरिये मरीजों को आक्सीजन दिया गया। कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमे ने इसे दूर करने का प्रयास किया। इसका नतीजा भी सकारात्मक आया। इस वक्त पांच आक्सीजन जनरेशन प्लांट काम कर रहे हैं। इससे प्रति मिनट 495 लीटर आक्सीजन का उत्पादन होने लगा है। यह तीसरी लहर में लोगों के जान बचाने में सहायक होगी।

कोराना की दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत का सामना मरीजों को करना पड़ा था। सिलेंडर के जरिए मरीजों को आक्सीजन मिल रही थी। सिलेंडरों की कमी का खामियाजा स्वास्थ्य महकमे को उठाना पड़ा। मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर या बस्ती मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। पर अब हालत बदल गए हैं। दूसरी लहर से सबक लेते हुए स्वास्थ्य महकमे ने शासन से छह आक्सीजन प्लांट की मांग की। इसकी न केवल स्वीकृति मिली, बल्कि इसे स्थापित भी कर दिया गया। 45 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के तीन,सौ लीटर क्षमता का एक और 260 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन उत्पादन क्षमता का एक आक्सीजन प्लांट संयुक्त जिला अस्पताल में चालू हो गया है। वहीं 560 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन उत्पादन के लिए प्लांट तैयार हो चुका है। इसे जल्द ही स्ट्राल किया जाना है। इसके चालू हो जाने पर प्रति मिनट 1055 लीटर आक्सीजन का उत्पादन हर मिनट होने लगेगा। एक साथ सौ से अधिक गंभीर मरीजों को आक्सीजन की सप्लाई दूर हो जाएगी।

.....

संभावित तीसरी लहर को देखते हुए एमसीएच विग में सभी आवश्यक इंतजाम किया गया है। आक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए पांच आक्सीजन उत्पादन प्लांट चालू करा दिया गया है। एक प्लांट इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा।

डा. संदीप चौधरी, सीएमओ

chat bot
आपका साथी