Gorakhpur Weather Updates: गोरखपुर में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा न्‍यूनतम तापमान

गोरखपुर में पिछले छह दिनों से पछुआ हवाएं चल रही हैं। शनिवार को इसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई तो शुक्रवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे। इस कारण लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:21 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:21 AM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: गोरखपुर में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा न्‍यूनतम तापमान
मंगलवार को गोरखपुर का तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में पछुआ हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है। जिले में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को जिले में न्‍यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले चार दिनों के लिए तापमान इसी के इर्द-गिर्द रहने का आसार जताया है।

पछुआ हवाओं के चलते निरंतर दर्ज हो रही तापमान में गिरावट

जिले में पिछले छह दिनों से पछुआ हवाएं चल रही हैं। शनिवार को इसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई तो शुक्रवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे। रविवार को  11 व सोमवार को 9 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलीं। इसकी देन है कि लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पछुआ हवाआों की गति जब 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है तो तापमान गिरावट आती है। अगले चार दिनों में न्‍यूनतम तापमान 9.5-12.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के करीब रह सकता है। उन्‍होंने मंगलवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि सुबह हल्‍का कुहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 26.1 व न्‍यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गोरखपुर से 3 डिग्री कम रहा रायबरेली का तापमान

जिला                 न्‍यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

गोरखपुर     9.8

बहराइच     10.2

लखनऊ      8.6

वाराणसी     8.0

सुल्‍तानपुर    8.2

प्रयागराज    9.6

रायबरेली     5.7

कानपुर      8.8

शाहजहांपुर 7.1

सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 

मंगलवार 14.0

बुधवार 15.8

गुरुवार 16.0

शुक्रवार 15.8

शनिवार 15.0

रविवार 13.7

सोमवार 9.8

पिछले सात दिनों में हवाओं की गति ( किलोमीटर प्रति घंटा) 

मंगलवार पछुआ 12 किलोमीटर प्रति घंटा

बुधवार  पछुआ  14 किलोमीटर प्रति घंटा

गुरुवार पछुआ 10 किलोमीटर प्रति घंटा

शुक्रवार  पछुआ  12 किलोमीटर प्रति घंटा

शनिवार   पछुआ  15 किलोमीटर प्रति घंटा

रविवार   पछुआ 11 किलोमीटर प्रति घंटा

सोमवार   पछुआ  9 किलोमीटर प्रति घंटा

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी