लॉकडाउन ने खोला पति-पत्‍नी और 'वो' का राज, थाने तक पहुंचा मामला Gorakhpur News

पति पत्‍नी के बीच आए प्रेमी को पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला थाने तक पहुंच गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 03:01 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 10:26 PM (IST)
लॉकडाउन ने खोला पति-पत्‍नी और 'वो' का राज, थाने तक पहुंचा मामला Gorakhpur News
लॉकडाउन ने खोला पति-पत्‍नी और 'वो' का राज, थाने तक पहुंचा मामला Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। पति-पत्‍नी और 'वो' के चक्‍क्‍र में गोरखपुर पुलिस घनचक्‍कर बन गई है। पति कमाने गया तो पत्‍नी का अपने ही गांव के एक युवक से अवैध संबंध हो गया। लॉकडाउन में पति घर वापस लौटा तो मामला सामने आया। पति ने पत्‍नी के प्रेमी को अपने ही घर में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति ने गांव वालों के साथ पत्‍नी के प्रेमी की जमकर पिटाई की। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस मामले  की जांच कर रही है।

यह है मामला

गोला क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। गोला थाने में दी गई तहरीर में पति ने लिखा है कि मंगलवार की रात कमरे में सो रहा था। आधी रात में नींद खुली तो पत्नी बेड पर नहीं थी। इसी दौरान दूसरे कमरे में कुछ आवाज सुनाई दी। उस कमरे में झांका तो पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए तो पत्नी का प्रेमी कमरे से भागा लेकिन पीछा कर लोगों ने उसे पकड़ लिया, खूब पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पति को भी साथ ले गई। पकड़ा गया युवक गगहा क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। पति के दिल्ली जाने के बाद महिला का युवक से लगाव हुआ।। लाकडाउन में पति घर आए तो पत्नी के प्रेम प्रपंच की जानकारी हुई। एसएसआइ दिग्विजय नारायण राय ने कहा कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच में पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी

छात्रा से छेड़खानी के आरोपित को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस को सौंपा

गीडा क्षेत्र में एक गांव की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। स्वजन ने बताया कि कक्षा नौ की छात्रा भोर में शौच के लिए घर से निकली। रास्ते में पड़ोस में रहने वाला युवक छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर टहलने निकले ग्रामीणों को आता देखकर आरोपित भागकर अपने घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर आरोपित युवक को बाहर निकाला। जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित रिपू गुप्ता के खिलाफ छेड़खानी वतथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को जल भेज दिया।।

दुष्कर्म का आरोपित धराया, जेल

झंगहा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के बाद फरार आरोपित को झंगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित प्रद्युम्न प्रजापति क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री गांव के फैलहा टोला का निवासी है। उसने 17 मई 2016 को किशोरी का अपहरण किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्रद्युम्न के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज हुआ था। बाद में बरामद किशोरी के बयान पर अपहरण के मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई थी।

chat bot
आपका साथी