गोरखपुर में किशोरी से दुष्‍कर्म के बाद अपहरण- किशोरी के परिजनों से मारपीट, एक गिरफ्तार Gorakhpur news

दबंग युवक घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को पता चला तो बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। दबंग ने परिजनों को फोन कर बुला लिया।

By Edited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 04:48 PM (IST)
गोरखपुर में किशोरी से दुष्‍कर्म के बाद अपहरण- किशोरी के परिजनों से मारपीट, एक गिरफ्तार Gorakhpur news
गोरखपुर में किशोरी से दुष्‍कर्म के बाद अपहरण- किशोरी के परिजनों से मारपीट, एक गिरफ्तार Gorakhpur news
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के पीपीगज क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को कमरे में बंद करना परिवार पर भारी पड़ गया। दुष्कर्मी के साथियों ने किशोरी के माता,पिता, भाई व बहन को घसीटा, जमकर पीटा और कमरे में बंद दुष्कर्मी को छुड़ाया और किशोरी का अपहरण कर लिया। मनबढ़ों के भागने के बाद परिवार के साथ थाने पहुंचे किशोरी के पिता ने गांव के शनि यादव समेत आठ के खिलाफ तहरीर दी।
आरोप लगाया कि गांव का दबंग व्यक्ति शनि यादव रविवार की रात करीब 11 बजे घर में घुस गया और कमरे में सोई हमारी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर हम सब पहुंचे और बाहर से कमरा बंद कर दिया। दुष्कर्मी ने अपने साथियों को फोन किया। आधे घंटे बाद लाठी-डंडा लेकर आठ-दस लोग आए और घर का सामान बाहर फेंकने लगे। मना करने पर हमलावरों ने मारा-पीट और पूरे परिवार को घसीटते हुए अपने घर उठा ले गए और अपने घर दबंगों ने दोबारा पीटा।
हमारे घर का सारा सामान बाहर फेक दिया। कमरे में बंद दुष्कर्मी को छुड़ा लिया और हमारी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीपीगंज थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनि यादव, राजेन्द्र यादव, रवि, अनिल कुमार समेत आठ के खिलाफ बलवा, मारपीट, अपहरण आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। दुष्कर्म की धारा किशोरी के बयान के बाद लगाई जाएगी। फरार मुख्य आरोपित शनि यादव के पिता राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। शीघ्र ही सभी आरोपितों की गिरफ्तारी व अपहृत किशोरी की बरामदगी हो जाएगी।
chat bot
आपका साथी