एक जगह होंगे विभिन्न प्रांतों के खादी उत्पाद, मिलेंगे स्टाइलिस्ट कपड़े

टाउन हाल में खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी लगी हुई है। इसमें 57 प्रदेशों की इकाइयां अपना स्टाल लगा रही हैं। स्टाइलिस कपड़ों की भरमार है।

By Edited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 12:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 09:45 AM (IST)
एक जगह होंगे विभिन्न प्रांतों के खादी उत्पाद, मिलेंगे स्टाइलिस्ट कपड़े
एक जगह होंगे विभिन्न प्रांतों के खादी उत्पाद, मिलेंगे स्टाइलिस्ट कपड़े
गोरखपुर, जेएनएन। खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शहर के टाउनहाल मैदान में शनिवार से शुरू हो रही है। एक जगह विभिन्न क्षेत्रों के खास खादी उत्पाद उपलब्ध होंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्टाल लगाए जा रहे हैं। कुल 57 इकाइयां आमंत्रित की गई हैं, जिसमें से 10 से अधिक इकाइयां देर शाम तक टाउनहाल मैदान में पहुंच चुकी थीं। खास बात यह है कि इस प्रदर्शनी में हर तरह के कपड़े मिलेंगे। स्टाइलिस्ट कपड़ों की रेंज भी मिलेगी। ताकि ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके।
सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 19 से 28 जनवरी तक टाउनहाल मैदान में खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी तथा कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर सीताराम जायसवाल करेंगे। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य लल्लन तिवारी, नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, डीएम के. विजयेंद्र पाडियन व सीडीओ अनुज सिंह उपस्थित रहेंगे। 57 इकाइयों के लगेंगे स्टाल प्रदर्शनी के आयोजक उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनपी मौर्य ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदेशों के कई जिलों के खादी एवं ग्रामोद्योग की इकाइयों के उत्पाद बिक्री लिए मौजूद रहेंगे।
प्रदर्शनी में कुल 57 इकाइयों के स्टाल लगेंगे, इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल व कश्मीर के खादी वस्त्र, सिल्क, टसर, ऊनी वस्त्र, ऊनी सदरी, जैकेट, ऊनी शॉल, भागलपुर की सिल्क चादरें, बीकानेर की पापड़, नमकीन, प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद, कन्नौज की सुगंधित धूपबत्ती व अगरबत्ती एवं आयुर्वेदिक औषधियां, सोनभद्र की दरी, कालीन, लखनऊ की चिकन इम्ब्राइडरी, शुद्ध शहद, कानपुर का चर्म शिल्प, घरेलू वस्तुएं, भदोही के कालीन, सहारनपुर के लकड़ी उत्पाद आदि के स्टाल होंगे।
chat bot
आपका साथी