यहां तैयार हो रही बाल वैज्ञानिकों की पौध, 26 होनहारों ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा

देवरिया जनपद के होनहार 26 बार राष्ट्रीय स्तर, 150 बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। जनपद स्तर पर हर साल 250 से 300 छात्र-छात्राएं शोध-पत्र प्रस्तुत करते हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 03:24 PM (IST)
यहां तैयार हो रही बाल वैज्ञानिकों की पौध, 26 होनहारों ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा
यहां तैयार हो रही बाल वैज्ञानिकों की पौध, 26 होनहारों ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा

देवरिया, (पवन कुमार मिश्र)। देवरिया जनपद के बाल वैज्ञानिक अपनी सोच से नई राह प्रशस्त कर रहे हैं। इन बाल वैज्ञानिकों की आंखों में विज्ञान व तकनीक के जरिये आम जन की कठिनाइयों को दूर करने का सपना है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक अनिल त्रिपाठी कहते हैं कि 26 वर्षों में 26 होनहारों ने राष्ट्रीय स्तर, 150 ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। जनपद स्तर पर हर साल 250 से 300 छात्र-छात्राएं अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करते हैं।

सीएम के हाथों अभिषेक को मिला बाल वैज्ञानिक पुरस्कार

सदर विकास खंड क्षेत्र के सरौरा निवासी उदयभान गुप्ता खेती-किसानी करते हैं। उनके बेटे अभिषेक कुमार गुप्ता ने एक ऐसा वैज्ञानिक माडल प्रस्तुत किया, जिससे घर में प्रयोग किए गए पानी को दोबारा प्रयोग लायक बनाया जा सके। 25 अक्टूबर को इस होनहार बाल वैज्ञानिक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बाल वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा। उसे स्मृति चिह्न के साथ 25 हजार रुपये का चेक भी दिया। अभिषेक पढऩे में होनहार है। राजकीय इंटर कालेज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की। वर्ष 2015 में इंसपायर अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लेकर ईको फ्रेंडली हाउस माडल प्रस्तुत किया, जो राज्य स्तर के लिए चुना गया। उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर इंसपायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उसका माडल दूसरे स्थान पर रहा। वर्तमान में वह मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट््यूट आफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद से मैकेनिकल से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चार बार कर चुका है शिरकत

शहर के रामनाथ देवरिया निवासी अमूल्य रत्न तिवारी पुत्र मृत्युंजय तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्या भारती की तरफ से आयोजित अखिल भारतीय ज्ञान विज्ञान मेला-2014 (बीकानेर, राजस्थान)  में उत्प्लावन बल पर आधारित प्लास्टिक की बोतलों की नाव तैयार कर माडल प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2014 (बंगलुरू), राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2015 (चंडीगढ़), राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2016 (पुणे) में इंसेफ्लाइटिस, मलेरिया पर मौसम व जलवायु का प्रभाव, मलेरिया का घरेलु उपचार आदि पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया। 2014 में जौनपुर में विज्ञान प्रतियोगिता में पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम से भी मिलने का अवसर मिला।

बीएचयू वाराणसी में 13 से 16 नवंबर तक इनोवेटिव एक्सपेरिमेंट इन फिजिक्स ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास के छात्र अमूल्य रतन ने 2016 में हाईस्कूल व 2018 में इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। वर्तमान में बीएचयू से दर्शन शास्त्र में बीए आनर्स कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी