Gorakhpur Weather: साफ रहेगा आसमान, 33 डिग्री पर पहुंचा तापमान

सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 10:40 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 10:40 AM (IST)
Gorakhpur Weather:  साफ रहेगा आसमान, 33 डिग्री पर पहुंचा तापमान
गोरखपुर में 33 डिग्री पर पहुंचा तापमान। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को अक्टूबर माह में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान अक्टूबर माह के औसत से अधिक है। सूर्य से निकलने वाली किरणें पर्याप्त मात्रा में अंतरिक्ष में वापस नहीं हो पा रही हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

रविवार को 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

रविवार का तापमान 32.9 व न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह लोगों ने हल्की फुल्की ठंड महसूस की, लेकिन आठ बजे के बाद से धूप लोगों को चुभने लगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने पर लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर भी बढ़ रहा है। रविवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 139 रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है। 

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

सोमवार        22.4

मंगलवार       25.0

बुधवार        26.0

गुरुवार        25.7

शुक्रवार        24.0

शनिवार       23.8

रविवार       22.1

chat bot
आपका साथी