Gorakhpur Weather : गर्मी और उमस से मिल सकती है राहत, आज इन जगहों पर हो सकती है बारिश

Gorakhpur Weather गोरखपुर में सोमवार को हल्‍की बारिश के साथ गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 12:33 AM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 02:37 PM (IST)
Gorakhpur Weather : गर्मी और उमस से मिल सकती है राहत, आज इन जगहों पर हो सकती है बारिश
Gorakhpur Weather : गर्मी और उमस से मिल सकती है राहत, आज इन जगहों पर हो सकती है बारिश

गोरखपुर, जेएनएन। गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार कुछ राहत मिल सकती है। जिले में कुछ स्थानों पर आज भी हल्की बारिश होगी। हालांकि रविवार को सितंबर माह की पहली बारिश हुई, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे में 12 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश के साथ पूर्वानुमान जताया है कि तापमान अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 26.8 डिग्री रहेगा। पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ हवाएं 6-18 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

8- 9 सितंबर को गोरखपुर में मध्यम बारिश के आसार

उमस से परेशान लोग सप्ताह भर से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि रविवार की बारिश से तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आया है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर (पंजाब) से निकलकर मेरठ, बहराइच होते हुए मुजफ्फरपुर (बिहार) से होकर असम तक जा रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वी असम पर ऊपर हवा में 10000 फीट पर बना हुआ है। दूसरा चक्रवाताती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश के ऊपर 10000 फीट पर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर 50 से 75 फीसद स्थानों 7 सितंबर को हल्की बारिश होगी। 8- 9 सितंबर को गोरखपुर व इर्द-गिर्द जिलों में मध्यम बारिश होगी।

तापमान का अंतर

दिन आर्द्रता(अधिकतम न्यूनतम फीसद) तापमान (अधिकतम न्यूनतम डिग्री)

शनिवार 85-62                         35.8-27.9

रविवार 87-74                         34.4-27.7

रविवार की वर्षा-12 मिमी

किसानों को मिली बड़ी राहत

रविवार की बारिश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। सप्ताह भर से बारिश होने से फसल सूखने लगी थी। बारिश से उनके चेहरे खिल उठे हैं। खेतों के लिए यह बारिश आक्‍सीजन की तरह है। 

chat bot
आपका साथी