Gorakhpur coronavirus update: गोरखपुर में कोरोना के 37 नए केस, अब तक 19370 संक्रमित

Gorakhpur Coronavirus 11 November 2020 गोरखपुर और बस्‍ती मंडल में कोरोनावायरस से हुई मौत संक्रमितों की संख्‍या कोरोना से संबंधित अन्‍य जानकारियों के लिए पढ़ें जागरण डाट काम की खबरें। अपडेट की जानकारी के लिए कृपया बने रहें हमारे साथ।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 04:20 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 06:20 PM (IST)
Gorakhpur coronavirus update: गोरखपुर में कोरोना के 37 नए केस, अब तक 19370 संक्रमित
कोरोना वायरस संक्रमण का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

 गोरखपुर, जेएनएन। जनपद के कोरोना के नमूनों की जांच में 1470 निगेटिव व 37 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के 15 मरीज हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19370 हो गई है। 315 की मौत हो चुकी है। 18595 स्वस्थ हो चुके हैं। 460 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा.श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

कोरोना मरीजों की संख्या अब काफी कम हो गई है। इस माह संक्रमित कम आए। किसी भी दिन 50 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई। दूसरी तरफ स्वस्थ होने वालों की तादाद बढ़ रही है, इसलिए सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

सिद्धार्थनगर में सिर्फ एक संक्रमित

सिद्धार्थनगर में बुधवार को 144 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पाजिटिव मिला है। 1643 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3811 हो चुकी है। नौ लोग स्वस्थ हुए। अब तक 3652 स्वस्थ हो चुके हैं। 111 सक्रिय केस हैं। 48 की मौत हो चुकी है। सीएमओ डाक्टर इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि बढ़नी पीएचसी में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं 11 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

संतकबीर नगर में तीन नये कोरोना पाजिटिव मिले

संतकबीर नगर में जांच में तीन नये कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वहीं इससे अधिक यानी पांच पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र(आरएमआरसी)-गोरखपुर व एसजीपीजीआइ-लखनऊ से 2175 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को 553 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें से 550 लोग जांच में निगेटिव निकले हैं। जबकि खलीलाबाद ब्लाक में दो तथा बघौली ब्लाक में एक कुल तीन व्यक्ति जांच में कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 180796 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 172970 निगेटिव और 3023 लोग कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2981 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 42 कोरोना पाजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी