विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बिगड़ी हालत

गोरखपुर : देवरिया जिले में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली एक विधवा महिला के साथ सामूहि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Mar 2018 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 29 Mar 2018 04:34 PM (IST)
विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बिगड़ी हालत
विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बिगड़ी हालत

गोरखपुर : देवरिया जिले में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो गया। उसकी हालत बिगड़ गई है। गुरुवार को भटनी पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण को भेज दिया। हालाकि अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाव की महिला विधवा है। सलेमपुर एक निजी अस्पताल पर दाई का कार्य करती है। उसके अस्पताल पर एक युवक अपनी पत्‍‌नी का इलाज कराने आता रहा है। बुधवार को भी वह अस्पताल पर आया और बताया कि मेरी पत्‍‌नी की तबीयत खराब है। चलिए उसे इंजेक्शन लगा दीजिए, आपको हम अधिक रुपये दे देंगे। रुपये की लालच में विधवा महिला उसके साथ मोटर साइकिल से चली गई। जब उसे दूसरे रास्ते से मोटर साइकिल सवार लेकर जाने लगा तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपित ने उसकी पिटाई की और उसके आभूषण को भी उतार लिया। भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार के समीप एक बागीचे में वह तथा उसके दो अन्य साथियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को वहीं छोड़कर चले गए। किसी तरह महिला सलेमपुर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को पुलिस को उसने तहरीर दी तो पुलिस सलेमपुर व भटनी पुलिस चार घटे तक सीमा विवाद में भी उलझी रही। बाद में भटनी पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया।

इस बाबत थानाध्यक्ष जयशकर पाडेय ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी