Air Service: गोरखपुर से दिल्ली के लिए शाम और मुंबई के लिए सुबह की भी फ्लाइट शुरू

स्पाइस जेट ने दिल्ली के लिए अपनी शाम और मुंबई के लिए सुबह की उड़ान भी शुरू कर दी। अब दिल्ली और मुंबई के लिए गोरखपुर से चार-चार उड़ान हो गई हैं। यात्रियों को सुबह से लेकर शाम तक विमान सेवा का विकल्प मिलेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 09:20 AM (IST)
Air Service: गोरखपुर से दिल्ली के लिए शाम और मुंबई के लिए सुबह की भी फ्लाइट शुरू
गोरखपुर से दिल्ली के लिए शाम और मुंबई के लिए सुबह फ्लाइट शुरू हो गई है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। होली के मौके पर स्पाइस जेट ने दिल्ली के लिए अपनी शाम और मुंबई के लिए सुबह की उड़ान भी शुरू कर दी। अब दिल्ली और मुंबई के लिए गोरखपुर से चार-चार उड़ान हो गई हैं।यात्रियों को सुबह से लेकर शाम तक इन दोनों शहरों तक जाने के लिए विमान सेवा का विकल्प मिलेगा। एयरपोर्ट अथारिटी ने समर शेड्यूल जारी कर दिया है। रविवार से नए शेड्यूल के तहत उड़ानें शुरू हो गई है। अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट विमान की सेवा 12 अप्रैल से शुरू होगी।

एयरलाइंस आगमन प्रस्थान

इंडिगो दिल्ली 8.10 8.40

इंडिगो बेंगलुरु 9.00 9.30

स्पाइस जेट अहमदाबाद 10.30 11.00 (12.4.21)

स्पाइस जेट मुंबई 10.15 10.50

स्पाइस जेट दिल्ली 12.15 12.45

इंडिगो हैदराबाद 13.00 13.40

एयर एलाइंस दिल्ली 13.30 14.00 (लखनऊ)

इंडिगो कोलकाता 14.15 14.35 (हैदराबाद)

इंडिगो मुंबई 15.00 15.40

स्पाइस जेट मुंबई 16.00 16.30

एयर एलाइंस लखनऊ 16.30 17.00 (दिल्ली)

इंडिगो हैदराबाद 17.00 17.30 (कोलकाता)

स्पाइस जेट दिल्ली 17.00 17.50

लखनऊ के लिए भी विमान सेवा शुरू

एलाइंस एयर (एयर इंडिया) की गोरखपुर-लखनऊ पहली फ्लाइट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन व शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने हरी झंडी दिखाई। पहले दिन 40 भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी नेताओं समेत 62 यात्री गोरखपुर से लखनऊ गए। वहां से गोरखपुर आने के लिए 67 लोगों ने बुकिंग कराई है। इससे पहले मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के विस्तार की आधारशिला रखी।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गोरखपुर के साथ ही प्रयागराज व आगरा से देश के पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। दो नई उड़ान की शुरूआत 29 मार्च से हो जाएगी। अब चप्पल पहनने वाले भी हवाई जहाज से यात्रा कर सकेंगे।

अब 88 शहरों की एयर कनेक्टिविटी 

प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि चार साल पहले यूपी से 28 शहरों के लिए ही हवाई सेवा थी और अब यहां से 88 शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी है। इसका श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। 

होली पर यूपी से सात नए रुट्स पर उड़ान की सौगात

होली के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश से सात नए रूट्स पर हवाई सेवा की सौगात मिली है। इनमें से पांच की शुरुआत रविवार 28 मार्च को हुई तो दो रूट्स पर उड़ान की सेवा 29 मार्च सोमवार से शुरू होगी। रविवार को गोरखपुर से लखनऊ (एलायंस एयर-एयर इंडिया) की उड़ान के साथ ही प्रयागराज -भोपाल (इंडिगो), प्रयागराज- भुवनेश्वर (इंडिगो), आगरा - भोपाल (इंडिगो) व आगरा- बेंगलुरु (इंडिगो) की फ्लाइट शुरू हुईं। सोमवार 29 मार्च से आगरा - मुंबई (इंडिगो) तथा आगरा- अहमदाबाद (इंडिगो) की उड़ान प्रारम्भ हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी