लड़की की जिद के चलते जुड़ गया टूटा रिश्ता

गोरखपुर: दो परिवारों के बीच टूट चुका रिश्ता लड़की की जिद के चलते मंगलवार को जुड़ गया। पीपीगंज क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 10:22 AM (IST)
लड़की की जिद के चलते जुड़ गया टूटा रिश्ता
लड़की की जिद के चलते जुड़ गया टूटा रिश्ता

गोरखपुर: दो परिवारों के बीच टूट चुका रिश्ता लड़की की जिद के चलते मंगलवार को जुड़ गया। पीपीगंज क्षेत्र के जाहद गांव की लड़की की तीन मई को शादी थी, लेकिन दूल्हे के नशे में होने की वजह से लड़की वालों ने शादी से इन्कार कर दिया था। इतना नहीं शादी के खर्च के नाम पर लड़के वालों से उन्होंने 10 लाख रुपये की जमीन अपने नाम करा ली। लेकिन लड़की की जिद के चलते दोनों परिवार कटुता भूल उसी लड़के से मंगलवार को कोर्ट मैरेज कर एक हो गए।

कैंपियरगंज संवाददाता के अनुसार पीपीगंज क्षेत्र के जाहद निवासी जय प्रकाश की बेटी काजल की शादी कैंपियरगंज क्षेत्र के मोहनाग निवासी रामानंद के पुत्र अखिलेश यादव के साथ तय थी। तीन मई को उनकी शादी थी। निर्धारित समय पर बरात धूमधाम से पहुंची। लड़की वालों ने गर्मजोशी से बरातियों का स्वागत किया। जयमाल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद शादी की रश्म शुरू हुई। बताते हैं कि शादी की रश्म पूरी करने पहुंचा दूल्हा नशे में था। जिसकी वजह से उसने उटपटांग हरकत शुरू कर दी। इससे नाराज होकर लड़की वालों ने सिंदूरदान होने से पहले ही शादी रोक दी।

दोनों पक्ष में उसी समय पंचायत हुई। लड़की वालों ने लड़के वालों से शादी में आए खर्च की मांग की। पंचायत ने 10 लाख रुपये खर्च का आंकलन कर लड़के वालों को इसकी भरपाई करने का आदेश दिया। रुपये का इंतजाम न कर पाने पर लड़के वालों ने दो दिन बाद 10 लाख रुपये की जमीन लड़की की मां के नाम रजिस्ट्री कर दिया। बताते हैं कि रिश्ता टूट जाने से काजल काफी सदमे में थी। उसी दिन से उसने खाना-पीना और बात करना बंद कर दिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इससे परेशान होकर लड़की वालों ने लड़के वालों से संपर्क किया। दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। मंगलवार को दोनों पक्ष की मौजूदगी में कैंपियरगंज रजिस्ट्रार कार्यालय में अखिलेश और काजल ने कोर्ट मैरेज कर लिया।

chat bot
आपका साथी