UP Chunav 2022 : कांग्रेस ने पुराने कार्यकर्ताओं पर लगाया दाव, चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

UP Chunav 2022 विधान सभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सबसे पहले कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें देवरिया जनपद की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों व पुराने कार्यकर्ताओं पर ही विश्वास किया है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 06:05 AM (IST)
UP Chunav 2022 : कांग्रेस ने पुराने कार्यकर्ताओं पर लगाया दाव, चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
कांग्रेस ने देवरिया में चार सीटों से घोषित किया उम्‍मीदवार। प्रतीकात्‍मक फाेटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। विधान सभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सबसे पहले कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें देवरिया जनपद की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों व पुराने कार्यकर्ताओं पर ही विश्वास किया है। विस क्षेत्र रुद्रपुर से राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, रामपुर कारखाना से महिला कांग्रेस के पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी, भाटपाररानी से युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव व बरहज से वर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरी को प्रत्याशी बनाया है। अभी सलेमपुर, पथरदेवा व देवरिया सदर सीट पर प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं हो सकी है।

रुद्रपुर विधान सभा सीट : प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह

अखिलेश प्रताप सिंह रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कंहौली के रहने वाले हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। यह पहले भी कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं। वर्ष 2012 से 2017 तक कांग्रेस के टिकट पर रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे। 2017 के चुनाव में इनको हार का सामना करना पड़ा। हालांकि यह उस लहर में भी दूसरे नंबर पर रहे।

रामपुर कारखाना सीट : प्रत्याशी सहला अहरारी

सहला अहरारी महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्ष है। यह गोरखपुर शहर अध्यक्ष के पद पर भी रह चुकी हैं। यह गोरखपुर की मूल निवासी हैं। वर्तमान में यह रामपुर कारखाना के हिरिंदापुर में मकान बनवाया है। 40 वर्षीय अहरारी की शैक्षिक योग्यता इसकी एमए, बीएड व एमबीए है। इनकी ससुराल वाराणसी में है। पति इंजीनियर हैं।

भाटपाररानी विधान सभा सीट : प्रत्याशी केशव चंद यादव

यह भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के मलहनी गांव के रहने वाले हैं। 45 वर्षीय केशव चंद यादव की शैक्षिक योग्यता एमए है। यह युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही कई प्रदेशों कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं।

बरहज विधान सभा सीट : प्रत्याशी रामजी गिरी

प्रत्याशी रामजी गिरी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। 56 वर्षीय गिरी की शैक्षिक योग्यता बीए, एलएलबी है। सलेमपुर विकास खंड के चकरा गोसाई के रहने वाले हैं। 1984 में यूथ कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद से ही वह लगातार कांग्रेस के पदाधिकारी रहे है। तीन बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रहे हैं। वर्ष 2002 में वह सलेमपुर विधान सभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे। लेकिन सफलता नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी