खुद को पुलिस वाला बताकर कहा- महिलाओं के गहने पहनने पर रोक है...फ‍िर लूट लिए सारे गहने Gorakhpur News

गोरखपुर में गुरुवार को दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बता कर कांग्रेस नेता परवेज सिद्दकी की मां मुस्तरी सिद्दीकी से गहने लूट लिए।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 01:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 04:14 PM (IST)
खुद को पुलिस वाला बताकर कहा- महिलाओं के गहने पहनने पर रोक है...फ‍िर लूट लिए सारे गहने Gorakhpur News
खुद को पुलिस वाला बताकर कहा- महिलाओं के गहने पहनने पर रोक है...फ‍िर लूट लिए सारे गहने Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के आंबेडकर चौरहे पर गुरुवार को दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बता कर कांग्रेस नेता परवेज सिद्दकी की मां मुस्तरी सिद्दीकी से गहने लूट लिए। डा. वाईसी यादव के नर्सिंग होम से उपचार करा कर घर लौटते समय उनके साथ यह वारदात हुई। बदमाशों ने महिला को रोका और कहा कि इतने गहने पहनकर घर से बाहर निकलने पर रोक है। इसके बाद महिला के सारे गहने लेकर फरार हो गए। पंद्रह दिन के अंदर कैंट क्षेत्र इस तरह हुई लूट की दूसरी वारदात है।

शाहपुर में भारती विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाली मुस्तरी सिद्दीकी रिक्शे से घर लौट रही थीं। आंबेडकर चौरहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बता कर रिक्शा और बगल में गुजर रहे साइकिल सवार को रोका। साइकिल सवार को चेक करने का दिखावा करने के बाद उसे जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वे महिला से मुखातिब हुए। कथित पुलिस वालों ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले संगीता नाम की महिला से लूट हो गई थी। इसके बाद से महिलाओं के गहने पहनकर निकलने पर रोक लगी है।

उनके झासे में आकर उन्होंने ने हाथ मौजूद सोने की चूड़ी, दो अगुठी और चेन निकल दिया। युवकों ने उनसे गहने ले लिए। कागज में लपेटकर उन्हें लौटाने के बहाने गहने बदल लिए और उन्हें नकली गहने देकर फरार हो गए। कुछ देर बाद गहने लुट जाने का अहसास होने पर कैंट थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी।

नकली पुलिस वालों दूसरी बार लिया संगीता का नाम

मुस्तरी सिद्दीकी से लूट करने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दूसरी बार संगीता नाम की महिला का नाम लिया। इससे पहले गीता प्रेस प्रबंधन से जुड़े लालमणि तिवारी की पत्नी के साथ इसी तरह से लूट हुई थी। कथित पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि संगीता नाम की महिला के साथ लूट हुई थी तभी से महिलाओं के गहने पहनकर निकलने पर रोक लगी है। यही बात उन्होंने मुस्तरी सिद्दीकी से कहकर लूट की।

दो दिन बाद दुबई चली जाएंगी पीड़िता

मुस्तरी सिद्दीकी छोटे बेटे के साथ दुबई रहती हैं। बकरीद से पहले गोरखपुर आई थीं। दो दिन बाद उन्हें दुबई लौट जाना है। इसी बीच यह वारदात हो गई।

chat bot
आपका साथी