कपिल शर्मा के कामेडी शो जैसा है कपिल मिश्रा का आरोप: संजय सिंह

उत्तर प्रदेश में सपा पार्ट टू की सरकार है। यूपी की कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए योगी आदित्यनाथ को पहले अपने नेताओं पर अंकुश लगाना होगा।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Mon, 29 May 2017 05:04 PM (IST) Updated:Mon, 29 May 2017 08:19 PM (IST)
कपिल शर्मा के कामेडी शो जैसा है कपिल मिश्रा का आरोप: संजय सिंह
कपिल शर्मा के कामेडी शो जैसा है कपिल मिश्रा का आरोप: संजय सिंह

गोरखपुर(जेेएनएन)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा आम आदमी पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगाया जा रहा आरोप कपिल शर्मा के कामेडी शो जैसा है। कपिल मिश्र विरोधी दलों के हाथों खेल रहे हैं। कपिल मिश्रा मुख्यमंत्री आवास पर जाने की बात कह रहे हैं, तो समय व दिन क्यो नहीं बता रहे ।

योगी सरकार पर हमलावर संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा पार्ट टू की सरकार है। यूपी की कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए योगी आदित्यनाथ को पहले अपने नेताओं पर अंकुश लगाना होगा। आए दिन अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, और पुलिस खामोश बैठी है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपाई कानून व्यवस्था को स्वयं ही अपने हाथ में लेकर प्रदेश को असमान्य करने पर तुले हैं।


संजय सिंह महराजगंज नगर के एक हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 15 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी, और आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी हिस्सा लेगी। इस दौरान पार्टी के िजला संयोजक पशुपति नाथ गुप्त सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

chat bot
आपका साथी