अभिनव प्रयोग : रेलवे स्टेशनों पर गूंजेगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत Gorakhpur News

सवा दो मिनट के वीडियो संदेश में जहां लहराता तिरंगा सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत दिख रहा है वहीं दूसरे संदेश में धर्म और संस्कृति की दूरियां मिटाने की कोशिश की गई है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 09:00 AM (IST)
अभिनव प्रयोग : रेलवे स्टेशनों पर गूंजेगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत Gorakhpur News
अभिनव प्रयोग : रेलवे स्टेशनों पर गूंजेगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। अब रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के कानों में ट्रेनों की अपडेट जानकारी के साथ 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत की आवाज भी गूंजेगी। लोग स्टेशन और ट्रेनों से संबंधित जानकारी के साथ श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत की रेल को समझ सकेंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की परंपराओं और संस्कृति को जान सकेंगे। इसके लिए रेल मंत्रालय की पहल पर बोर्ड ने आडियो और वीडियो के रूप में एक संदेश तैयार किया है, जिसे भारतीय रेलवे के सभी स्टेशनों पर प्रसारित किया जाएगा।

सवा दो मिनट का वीडियो

सवा दो मिनट के वीडियो संदेश में जहां लहराता तिरंगा सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत दिख रहा है, वहीं दूसरे संदेश में धर्म और संस्कृति की दूरियां मिटाने की कोशिश की गई है, जिसमें ट्रेनों को मिनी भारत बताया गया है। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश सभी जोनल कार्यालयों को भेज दिया है। जल्द ही संदेश लोगों के कानों से होते हुए दिलों में उतरने लगेंगे।

करीब लाने की कोशिश

वैसे भी भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है। ट्रेनों से रोजाना यात्रा करने वाले औसत एक करोड़ 40 लाख विभिन्न प्रांतों और क्षेत्रों के लोग खानपान, रहन-सहन, बोल-चाल और धार्मिक परंपराओं के माध्यम से रूबरू होते रहते हैं। लेकिन रेलवे ने लोगों को और करीब लाने और उनके दिलों को भारतीयता में रंगने का अभिनव प्रयोग शुरू किया है, जो आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

सौहार्द मजबूत करने की है योजना

इस संबंध में पूर्वोत्‍तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी चंद्र प्रकाश चौहान का कहना है कि देश की अनेकता में एकता और लोगों में आपसी सौहार्द को और मजबूत करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत संदेश को यात्रियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

chat bot
आपका साथी