देवरिया में रोपे गए 23.63 लाख पौधे, 849 स्थलों की कराई गई जियो टैगिंग

पुलिस लाइन में एसपी संकल्प शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 12:42 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 12:42 AM (IST)
देवरिया में रोपे गए 23.63 लाख पौधे, 849 स्थलों की कराई गई जियो टैगिंग
देवरिया में रोपे गए 23.63 लाख पौधे, 849 स्थलों की कराई गई जियो टैगिंग

देवरिया में रोपे गए 23.63 लाख पौधे, 849 स्थलों की कराई गई जियो टैगिंग

देवरिया: जिले में पौधारोपण अभियान के तहत मंगलवार को 23.63 लाख पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही 849 स्थालों की जियो टैगिंग कराई गई। बुधवार को 2.36 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने माधोपुर में छोटी गंडक नदी की तलहटी में स्थित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पांच हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया। कहा कि पौधारोपण जन आंदोलन के माध्यम से प्रदेश सरकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

जनपद में 9784 स्थानों पर 23 लाख से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है। इसका सुखद परिणाम देखने को मिलेगा और जनपद की हरियाली में वृद्धि होगी। पुलिस लाइन में एसपी संकल्प शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एएसपी राजेश सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पैकौली महाराज मंदिर में हरिशंकरी का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि इस दिव्य स्थान से प्रारंभ हुआ पौधारोपण अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। 20 से अधिक पौधे वाले स्थलों को जियो टैग किया जा रहा है, जिससे प्रशासन के पास डाटा उपलब्ध रहेगा कि किस स्थान पर कितने पौधे लगे हैं। डीएम ने कलेक्ट्रेट में भी पौधारोपण किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद मौजूद रहे। डीएम ने सुभाष चौक के निकट निर्माणाधीन अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पहुंचे और अशोक का पौधा लगाया। इसके बाद राजकीय इंटर कालेज परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान डीआइओएस विनोद राय एवं प्रधानाचार्य पीके शर्मा उपस्थित थे। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने देवरिया ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में पौधारोपण किया।

सोनूघाट संवाददाता के अनुसार रानीघाट में बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने पौधारोपण किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रत्येक गरीबों को बिना भेदभाव के सभी को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता उर्फ पिंटू जायसवाल ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कमलेश राय, हियुवा नेता नीरज शाही, अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी