नृत्य के संगम में नहाए दर्शक

गोरखपुर : रोटरी क्लब ने युवा माह के अंतर्गत शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर में एकल व समूह नृत्य प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 01:55 AM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 01:55 AM (IST)
नृत्य के संगम में नहाए दर्शक
नृत्य के संगम में नहाए दर्शक

गोरखपुर : रोटरी क्लब ने युवा माह के अंतर्गत शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर में एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की। भारत के विभिन्न क्षेत्रों के नृत्य एक मंच पर प्रस्तुत किए गए। दक्षिण भारतीय, राजस्थानी व अन्य प्रदेशों के नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही भक्ति व पाश्चात्य संगीत ने लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में आयोजित थी। कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में श्रेयांसी श्रीवास्तव को प्रथम, जूही शर्मा को द्वितीय व रिद्दिमा द्विवेदी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। अनन्या त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वरिष्ठ वर्ग में निलंजला वासु को प्रथम, सुमित यादव को द्वितीय व प्रिंस कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। आकांक्षा श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में निलंजला ग्रुप को प्रथम, जूही ग्रुप को द्वितीय व अनन्या ग्रुप को तृतीय पुरस्कार मिला।

निर्णायक मंडल में कमल थापा, सारिका अग्रवाल व रेनू कंडोई थीं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मंकेश्वरनाथ पांडेय ने अतिथियों का स्वागत व सचिव महावीर प्रसाद कंडोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मनीष जायसवाल, बृजेश चंद्र दूबे, माधांता सिंह, रामपाल सिंह, नीरज अस्थाना, महेश अग्रवाल, मणिरंजन सिन्हा, पूर्वी नरायन पांडेय, रंजना सिन्हा, अशोक कमानी, अशोक कुमार गुप्ता, दिनेश उपाध्याय, आसिफ अली, संदीप श्रीवास्तव, मिथिलेश गुप्त आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी