13 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची राप्तीसागर

गोरखपुर : दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पटरी से उतर गई है। 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस शु

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 05:57 PM (IST)
13 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची राप्तीसागर
13 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची राप्तीसागर

गोरखपुर : दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पटरी से उतर गई है। 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस शुक्रवार को लगभग 13 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। यात्री परेशान रहे।

कोचीन एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों की दिन और रात प्लेटफार्म नंबर नौ पर ही कट रही है। ट्रेन पकड़ने के लिए दूर- दराज गांव के लोग एक दिन पहले रात में ही गोरखपुर स्टेशन पहुंच जाते हैं। सुबह चार से पांच के बीच वह प्लेटफार्म नंबर नौ पर लाइन लगा देते हैं। ट्रेन लेट होती है तो दिन भर प्लेटफार्म पर ही बैठे रह जाते हैं। रास्ते का खाना गोरखपुर में ही समाप्त हो जाता है। सर्द हवाओं के बीच ट्रेनों का इंतजार भारी पड़ने लगा है। कोचीन ही नहीं गोरखधाम, वैशाली, आम्रपाली, बिहार संपर्क क्रांति और बरौनी-ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस तो लगातार विलंब से चल रही हैं। यात्री परेशान हैं। मौसम साफ होने के बाद भी गाड़ियों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है।

---

लेट चलीं गाड़ियां

- 12556 गोरखधामएक्स- 6 घंटे।

- 12554 वैशालीएक्स- 5.0 घटे।

- 11123 बरौनीग्वालियर-9.30 घंटे।

- 11124 ग्वालियरबरौनी-7.0 घटे।

- 15708 आम्रपाली- 11.40 घंटे।

- 12558 सप्तक्रांति- 4.00 घंटे।

- 12566 बिहार संपर्क- 9.0 घटे।

- 11015 कुशीनगरएक्स-5.0 घंटे।

- 12542 एलटीटीएक्स- 5.0 घटे।

chat bot
आपका साथी